Doctor Verified

स्तनों में दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें किस स्थिति में डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए

When To Worry About Breast Pain In Hindi: स्तनों में दर्द को नजरअंदाज करना सही नहीं है। ऐसा किसी बीमारी के कारण हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्तनों में दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें किस स्थिति में डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए

When To Worry About Breast Pain In Hindi: यूं तो महिलाओं को पीरियड्स आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द होना या टेंडरनेस महसूस हो सकती है। ज्यादातर मामलों में ब्रेस्ट में दर्द होना चिंता का विषय नहीं होता है। इस तरह की समस्या अपने आप कुछ समय बाद ठीक हो जाती है। इसके पीछे हार्मोनल बदलाव सबसे मत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे ही हार्मोन बैलेंस हो जाते हैं, यह समस्या अपने आप खत्म हो जाती है। हालांकि, हर बार स्तन में हो रहे दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कभी-कभी यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि स्तनों में दर्द क्यों होता है और कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं।

स्तनों में दर्द होने का कारण- Causes Of Breast Pain In Hindi

Causes Of Breast Pain In Hindi

स्तन में दर्द पुरुष या महिला दोनों को हो सकता है। लेकिन, स्तन में दर्द होने के पीछे मुख्य रूप से जो हार्मोन जिम्मेदार होते हैं, वे हैं एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन। ये दोनों फिमेल सेक्स हार्मोन होते हैं। इनमें कमी या बढ़ोत्तरी की वजह से महिला महिला को दर्द का अहसास हो सकता है। healthline में प्रकाशित लेख के अनुसार, "गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में भी यह समस्या आम देखी जाती है। असल में, गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो स्तन में दर्द का कारण बनते हैं। इसी तरह, स्तनपान कराने वाली महिला को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि, स्तनपान कराने से मलिहा को दर्द में आराम आने लगता है। यही नहीं, स्तन में दर्द को अक्सर पीरियड्स से जोड़कर देखा जाता है। पीरियड्स से पहले स्तनों में दर्द होना सामान्य होता है, जो कि ब्लीडिंग खत्म होने पर आप ठीक हो जाते हैं। वहीं, किसी महिला को पीरियड्स न होने के बावजूद ब्रेस्ट में दर्द है, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे ट्रॉमा, ब्रेस्ट टिश्यूज में चोट लगना वगैरह-वगैरह। इस तरह का दर्द, पीरियड्स के दौरान होने वाले ब्रेस्ट पेन से अलग होता है। इसमें दर्द तीव्र होता है और एक निश्चित जगह पर दर्द बना रहता है। कई बार यह दर्द चुभन जैसा महसूस हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: इन 8 कारणों से आपके ब्रेस्ट में हो सकता है दर्द, ना करें नजरअंदाज

स्तन में दर्द होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास- When To See A Doctor For Breast Pain In Hindi

अगर स्तन में हो रहा दर्द पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या स्तनपान से जुड़ा है, तो यह अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन अगर, रिब इंजुरी, मसल्स पेन, सिस्ट या सूजन की वजह से आपको स्तन में दर्द हो रहा है, तो इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। आपको बता दें कि कई बार स्तन में दर्द होना, ब्रेस्ट कैंसर और सिस्ट जैसी गंभीर बीमारी की ओर भी इशारा करता है। यही नहीं, अगर आपको स्तन में दर्द होने के साथ-साथ अन्य लक्षण नजर आए, तो इसकी अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है, जैसे-

  • बुखार
  • निपल्स से डिस्चार्ज
  • अचानक दर्द का बढ़ जाना
  • ब्रेस्ट में गांठ होना और गांठ से फ्लूइड निकलना
  • स्किन कलर में बदलाव होना
  • ब्रेस्ट में किसी एक हिस्से में दर्द होना
  • पीरियड्स न होने के बावजूद ब्रेस्ट में दर्द होना

यहां बताए गए कोई भी लक्षण अगर आपको नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। एक्सपर्ट द्वारा बताए गए जरूरी टेस्ट करवाएं और सही ट्रीटमेंट फॉलो करें। वे आपको अल्ट्रा साउंड, ब्लड टेस्ट, सिटि स्कैन और ब्रेस्ट बायोप्सी करने की सलाह दे सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मौसम में बदलाव की वजह से महिलाओं को हो सकती हैं सांस से जुड़ी ये 3 समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

Disclaimer