Home Remedies For Breast Pain In Hindi: ब्रेस्ट (स्तनों) में दर्द महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। अक्सर पीरियड्स होने के कुछ दिनों पहले से ही महिलाओं के ब्रेस्ट में दर्द होने लगता है। इसके अलावा, ब्रेस्ट में दर्द कई अन्य कारणों से भी हो सकता है। शरीर में हार्मोनल परिवर्तन या प्रेगनेंसी के दौरान भी ब्रेस्ट में दर्द होने लगता है। लेकिन कई बार ब्रेस्ट में दर्द किसी गंभीर बीमारी की वजह से भी हो सकता है। स्तनों की मांसपेशियों में खिंचाव, ब्रेस्ट में कोई गांठ या सिस्ट आदि की वजह से भी ब्रेस्ट पेन की शिकायत हो सकती है। इसलिए, ब्रेस्ट पेन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपके ब्रेस्ट में अचानक तेज दर्द होने लगे, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। हालांकि, अगर आपके ब्रेस्ट में बहुत तेज दर्द नहीं है, तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइए, जानते हैं ब्रेस्ट पेन से निजात पाने के घरेलू उपाय (Breast Pain Ke Liye Gharelu Upay) -
ब्रेस्ट पेन से निजात पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Breast Pain In Hindi
कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल ब्रेस्ट पेन को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्रेस्ट में दर्द से राहत दिलाते हैं। अगर आपके ब्रेस्ट में दर्द हो रहा है, तो आप कैस्टर ऑयल से स्तनों की मालिश करें। इससे स्तनों में रक्त संचार बेहतर होगा और ब्रेस्ट पेन से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल लें और इससे ब्रेस्ट की मालिश करें। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
सेब का सिरका
सेब का सिरका ब्रेस्ट पेन के सबसे अच्छे घरेलू उपायों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सेब का सिरका शरीर में हार्मोंस को बैलेंस करने में भी मददगार है। ब्रेस्ट में दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी जाएं। आप इसे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं। इससे आपको ब्रेस्ट पेन से जल्द राहत मिलेगी।
बर्फ से सिंकाई
कई बार ब्रेस्ट की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण भी ब्रेस्ट में दर्द होने लगता हैं। ऐसे में, ब्रेस्ट पेन से राहत पाने के लिए आप ठंडी सिंकाई भी कर सकती हैं। इसके लिए आप आइस पैक से ब्रेस्ट की सिंकाई करें। ऐसा करने से ब्रेस्ट में दर्द और सूजन की समस्या दूर हो जाएगी। आप इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहराएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके
सौंफ
पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट पेन होना काफी सामान्य है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्रेस्ट पेन को दूर करने में सौंफ काफी लाभकारी साबित हो सकती है। सौंफ का सेवन करने से हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, सौंफ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। इसके इस्तेमाल के लिए एक गिलास पानी को गर्म होने के लिए रख दें। इसमें एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें और पी जाएं। आप सौंफ को चबाकर भी खा सकती हैं।
मसाज
ब्रेस्ट पेन को दूर करने का एक अच्छा उपाय है- मसाज करना। स्तनों की मसाज करने से ब्रेस्ट में रक्त संचार बेहतर होता है। इससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्रेस्ट टिश्यू को भी फायदा होता है। ब्रेस्ट मसाज करने के लिए आप सरसों का तेल, जैतून का तेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। दिन में दो बार ब्रेस्ट की मालिश करें से ब्रेस्ट पेन से जल्द छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: ढीले हो गए हैं स्तन? जानें 5 कारण जिनसे लटकने लगते हैं ब्रेस्ट
ब्रेस्ट पेन से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा गंभीर हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version