Lungs Related Issues In Women Due To Weather Change Know Prevention Tips In Hindi: क्या कभी आपने महसूस किया है कि घर से बाहर सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हैं। लेकिन, कुछ देर वॉक करने के बाद ही आपको सिरदर्द होने लगा या सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगे। यह सब बदलते मौसम का प्रभाव है। लगभग हर व्यक्ति इस तरह की परेशानी से दो-चार होता है। महिलाएं भी इससे अछूती नहीं हैं। हालांकि, महिलाएं इस ओर विशेष ध्यान नहीं देती हैं। वे अक्सर घर के अन्य सदस्यों की हेल्थ के लिए चिंतित रहती हैं। मगर खुद के स्वास्थ्य की अनदेखी कर बैठती हैं। यह सही नहीं है। बदलते मौसम में सांस जुड़ी कई तरह की समस्याएं महिलाओं को भी हो सकती है। दिल्ली स्थित करुणा अस्पताल में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. कुट्टी शारदा विनोद से इन बीमारियों के बारे और बचाव के तरीके।
मौसम में बदलाव की वजह से महिला को होने वाली सांस से जुड़ी समस्याएं- Lungs Related Issues In Women Due To Weather Change
सांस लेने में तकलीफ
अगर महिला को पहले से ही सांस से जुड़ी समस्या है, जैसे अस्थमा या ब्रोंकाइटिस। इस कंडीशन में अगर महिला घर से बाहर निकलती है, तो उसकी तबियत खराब हो सकती है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यही नहीं, कुछ देर वॉक करने के बाद ही महिला की सांस उखड़ने लगती है। ऐसा सिर्फ मौसम में बदलाव के कारण नहीं होता है, बल्कि हवा में मौजूद पल्यूटेंट भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कई बार महिला खांसी की समस्या भी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: सांस लेने में तकलीफ या लगातार खांसी हो सकते हैं इन 5 रोगों के शुरूआती लक्षण, बरतें सावधानी
छाती में भारीपन
जिन महिलाओं को डस्ट से एलर्जी है या फिर रेस्पिरेटरी डिजीज है, उनके लिए बदलता मौसम बहुत ही खतरनाक होता है। अगर वे अपना सही तरह से ध्यान न रखें, तो घर से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसी समस्या खासकर, उन महिलाओं के साथ होती है, जो काफी सेंसिटिव होती हैं। असल में, दिल्ली जैसे शहरों में पल्यूशन हमेशा बना रहता है। यही कारण है कि बदलते मौसम में महिलाओं को सांस की तकलीफ ज्यादा होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: Breathing Problem: सांस लेने में हो रही है दिक्कत तो हो सकते हैं ये 11 कारण, जानें लक्षण और उपचार
छाती में दर्द महसूस होना
कुछ महिलाओं को बदलते मौसम में घर से बाहर निकलने पर छाती में भारीपन के साथ-साथ दर्द की समस्या भी हो जाती है। इस तरह की समस्या, उन्हीं महिलाओं के साथ होती है, जिनकी इम्यूनिटी ज्यादा कमजोर होती है। इसके अलावा, धूल-मिट्टी, धूल के कण आदि से एलर्जी होने पर भी महिला को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आपको बता दें कि स्मॉग, पॉलन, एयर पल्यूशन जैसे कारण भी छाती में भारीपन और दर्द जैसी समस्या को बढ़ावा दे सकते हैं।
बदलते मौसम में कैसे रखें अपना ख्याल- Health Tips to Fight the Changing Weather In Hindi
इस मौसम में हर महिला को चाहिए कि वे अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए जरूरी उपाय अपनाएं, जैसे-
- जब भी घर से बाहर निकलें, अपने मुंह को कवर करके रखें।
- अपने आसपास गंदगी न होने दें, घर को साफ रखें और धूल-मिट्टी जमा हो, तो उसकी सफाई करें।
- नाक या मुंह को हाथ लगाने से अपने हाथ को अच्छी तरह धो लें।
- हमेशा हेल्दी चीजें खाएं। अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपकी लंग हेल्थ को प्रमोट करते हों।
- अगर किसी तरह की दवा चल रही है, तो उसे स्किप करने से बचें।
- स्मोकिंग आपके लंग्स के लिए बिल्कुल सही नहीं है।
- अस्थमा या एलर्जी है, तो अपने देखभाल करें। जरूरी हो, तो एक्सपर्ट की सलाह पर दवा लें।
All Image Credit: Freepik