ब्रेस्ट के आसपास इंफेक्शन हो गया? इसे दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home remedies to treat breast infection: ब्रेस्ट में इंफेक्शन  के कारण रैशेज और खुजली की समस्या हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए जानें घरेलू उपाय।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट के आसपास इंफेक्शन हो गया? इसे दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

ब्रेस्ट के आसपास इंफेक्शन होना आम समस्या है। इस समस्या का ज्यादातर महिलाओं को सामना करना पड़ता हैं। ब्रेस्ट के आसपास इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- ब्रा का ज्यादा टाइट होना, वायर वाली ब्रा का पहनना, पसीना आदि। ब्रेस्ट इंफेक्शन होने पर ब्रेस्ट के आसापास खुजली, सूजन, रैशेज और लाल दाने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये समस्याएं महिलाओं को काफी परेशान करती हैं। गर्मी और मॉनसून के मौसम में ब्रेस्ट इंफेक्शन की समस्या ज्यादा होती है। इसके अलावा बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं में ये परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा आने की वजह से और मॉनसून में चिपचिपे मौसम के कारण ये परेशानी काफी बढ़ जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

हल्दी

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होने के कारण ये ब्रेस्ट के आसपास हुए इंफेक्शन को दूर करने में मददगार होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच हल्दी में गुलाब जल को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसको इंफेक्शन वाले हिस्से पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से ब्रेस्ट इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलेगी।

बर्फ के टुकड़े

बर्फ के टुकड़े इंफेक्शन और ब्रेस्ट में आई सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। ब्रेस्ट पर बर्फ के टुकड़े इस्तेमाल करने के लिए एक कपड़े में कुछ बर्फ के टुकड़ों को लेकर उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। ये उपाय इंफेक्शन को दूर करने के साथ खुजली और सूजन में भी आराम देते हैं।

नारियल का तेल

नारियल का तेल पोषक तत्वों का भंडार होता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने से स्किन को पोषण मिलता है। नारियल तेल को ब्रेस्ट इंफेक्शन में इस्तेमाल करने के लिए हथेली की मदद से नारियल के तेल को ब्रेस्ट पर लगाएं। इससे इंफेक्शन की संभावना कम होती है।

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन को पोषण देता है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ये ब्रेस्ट के इंफेक्शन को दूर करने में मददगार होता है। ब्रेस्ट इंफेक्शन में एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए इंफेक्शन की जगह पर इसे लगाएं। एलोवेरा सूजन, खुजली और लालिमा को ठीक करता है।

Home remedies to treat breast infection

एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-माइक्रोबियल गुण होने के कारण ये इंफेक्शन को दूर करने में मददगार होता है। इसका ब्रेस्ट इंफेक्शन में इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को मिलाएं। इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे ब्रेस्ट इंफेक्शन कम करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर निखार लाने के लिए चीनी और नींबू से बनाएं फेस स्क्रब, जानें फायदे

ब्रेस्ट में इंफेक्शन को खत्म करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। लेकिन ध्यान दें अगर ब्रेस्ट पर किसी प्रकार का इंफेक्शन ठीक नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। इंफेक्शन बढ़ने पर बीमारी बढ़ सकती है। घरेलू उपाय करते समय कोई परेशानी हो, तो तुरंत उसको पानी की सहायता से हटा दें। ये उपाय करने से पहले डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

मह‍िलाओं के ल‍िए क्‍यों जरूरी है वजाइनल हाईजीन? समझें डॉक्‍टर से

Disclaimer