सर्दियों में आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 कारण और बचाव के टिप्स

सर्दियों में आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो, आपको इनके कारणों के बारे में जानना चाहिए और इस परेशानी को कम करने में ये टिप्स अपना सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 कारण और बचाव के टिप्स


सर्दियों में ठंड के कारण हाथ-पांव ठंडा होना एक आम बात है पर जब आपके हांथ और पांव हमेशा ठंडे रहें तो आपको इसके बारे में सोचना चाहिए।  दरअसल, कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे कितने भी कपड़े पहन लें और हाथ-पैर गर्म कर लें पर कुछ ही देर बाद उनके हांथ-पांव फिर से ठंडे हो जाते हैं। यहां तक कि मोजे और गलव्स के अंदर भी हांथ-पांव ठंडे रहते है। दरअसल, ये घटते तापमान के अलावा शरीर की कुछ कमियों और बीमारियों की वजह से होता है। इसी बारे में हमने लखनऊ के लाइफ केयर हॉस्पिटल  में कार्यरत जनरल फिजिशियन डॉ. वेद प्रकाश से बात की जिन्होंने बताया कि ऐसा क्यों होता है। डॉ. वेद प्रकाश की मानें तो ऐसा तब होता है जब सर्दियों में अपने हांथ-पांव देखभाल नहीं करते और दूसरा कुछ बीमारियों के कारण।

Insidecoldfeet

सर्दियों में आपके पैर हमेशा ठंडे क्यों रहते हैं-Why are my hands and feet always cold in winter?

1. एनीमिया के कारण

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है जब किसी व्यक्ति के शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। यह कई कारकों के कारण हो सकता है, जिसमें आयरन, विटामिन बी 12 और फोलेट की कमी के साथ क्रोनिक किडनी रोग भी शामिल है। जिन लोगों को एनीमिया होता है उनके हाथ- पैर हमेशा ठंडे हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति अपने शरीर में खून की कमी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। 

2. खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण आपके पैर हमेशा ठंडे रह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्यों जब आपका ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है तो आपके शरीर में गर्मी नहीं होती और आपको दूसरों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है। इससे बैठ-बैठे ही आपके हाथ-पैर ठंडे हो सकते हैं। खराब परिसंचरण के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि एक गतिहीन जीवन शैली या पूरे दिन डेस्क पर बैठे रहने से पैरों में रक्त संचार कम हो सकता है और पैर ठंडे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों के दौरान नाक पर पपड़ी क्‍यों जमती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

3. धमनियां ब्लॉक होने के कारण 

हाई कोलेस्ट्रॉल और अनहेल्दी फैट्स के कारण आपकी धमनियां ब्लॉक हो सकती है और ब्लड वेसेल्स के अंदर प्लाक जमा हो सकता है। इसके कारण आपका ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है या फिर धीमा पड़ सकता है जिससे आपके पैर-हांथ ठंडे रह सकते हैं। 

4. हाइपोथायरायडिज्म के कारण

जब आपका थायराइड ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन का उत्पादन नहीं करता है, तो आपके शरीर का चयापचय प्रभावित हो सकता है। चूंकि चयापचय दिल की धड़कन और शरीर के तापमान दोनों को नियंत्रित करता है, इसलिए थायराइड हार्मोन का कम प्रोडक्शन ठंडे पैरों का कारण बन सकता है। 

5. डायबिटीज के कारण 

डायबिटीज वाले लोगों में हाथ-पैर का ठंडा रहना एक आम बात हो सकती है। ऐसा इसलिए कि डायबिटीज वाले लोगों में कई बार दवाइयों के कारण खून की कमी हो सकती है और तंत्रिका तंत्र की क्षति हो सकती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और पांव ठंडे रह सकते हैं। अन्य लक्षणों में पैरों में सुन्नता या झुनझुनी शामिल हो सकती है। अगर आप पैरों में तंत्रिका क्षति के किसी भी लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।

Inside2wearingsocks

इसे भी पढ़ें : बवासीर में कपूर के फायदे: पाइल्स की समस्या में राहत दिलाता है कपूर, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

बचाव के टिप्स-Prevention Tips

  • -ऊनी मोजे, गर्म जूते और दस्ताने पहनकर अपने पैरों और हाथों को गर्म रखें।
  • -पूरे और गर्म कपड़े पहनकर अपने शरीर के संपूर्ण तापमान को बनाए रखें।
  • -कैफीन और निकोटीन से परहेज करें, क्योंकि ये सर्दी के प्रभाव को और बढ़ा सकते हैं।
  • -रोज योग और एक्सरसाइज जैसी फिजिकल एक्टिविटी करें जो कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करेगा और शरीर को गर्म रखेगा।
  • -डेस्क पर काम करने के दौरान भी बीच-बीच उठें और तेजी से चलें। इससे शरीर में गर्मी आ जाएगी।
  • -अगर आपको थायराइड, डायबिटीज और एनीमिया है तो अपने डॉक्टर को दिखाएं और सही इलाज लें।

इस तरह इन टिप्स की मदद से आप सर्दियों में अपने पैरों को गर्म रख सकते हैं। साथ ही कोशिश करें सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों को सेवन करें जो कि आपके शरीर में गर्मी बनाए रखें और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करे। 

all images credit: freepik

Read Next

सर्दियों में आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 कारण और बचाव के टिप्स

Disclaimer