खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलतियों के कारण पाइल्स यानी बवासीर की समस्या हो सकती है। बवासीर की समस्या को काफी गंभीर और खतरनाक माना जाता है। प्याज का ज्यादातर इस्तेमाल तो भोजन का जायका बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल आप औषधि के रूप में भी कर सकते हैं। पूरे देश में प्याज का उत्पादन किया जाता है। इसका सेवन आप सलाद के रूप में भी करते हैं। प्याज में सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनका सेवन शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है। बवासीर की समस्या में प्याज के सेवन से बहुत फायदा होता है। आरोग्यं आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ अजय कहते हैं कि आयुर्वेदिक तरीकों से प्याज का सेवन करने से बवासीर जैसी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। बवासीर की समस्या में कच्ची प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
प्याज में मौजूद गुण (Onion Nutrition Value)
(image source - freepik.com)
प्याज में सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल दावा के रूप में कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। आयुर्वेदिक तरीकों से प्याज का सेवन बवासीर की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में ये पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
टॉप स्टोरीज़
- एंटीइंफ्लेमेट्री
- एंटीसेप्टिक
- एंटीमाइक्रोबियल
- एंटीबैक्टीरियल
- एंटीऑक्सीडेंट
- एंटी-एलर्जिक
- एंटी-कार्सिनोजेनिक
- विटामिन ए, सी, और ई
- पोटेशियम
- सोडियम
- कैल्शियम
- मैग्नीशियम
- फास्फोरस
- फोलेट
- फाइबर
- कार्बोहाइड्रेट
- सल्फर
- क्वेरसेटिन
- कैलोरी
- प्रोटीन

बवासीर की समस्या में प्याज का सेवन (Onion To Cure Piles)
Journal of Chemical and Pharmaceutical Research की एक शोध के मुताबिक प्याज का सेवन कई बीमारियों में दावा के रूप में किया जा सकता है। इस शोध के मुताबिक प्याज का सेवन बवासीर की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। बवासीर के मरीजों को रोजाना दो बार 30 ग्राम प्याज को पानी में अच्छी तरह पीसकर चीनी के साथ सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से बवासीर की समस्या में फायदा मिलता है। इसके अलावा आप बवासीर की समस्या में प्याज का सेवन दही के साथ भी कर सकते हैं। कच्ची प्याज के सेवन से बवासीर की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : इन 6 समस्याओं को दूर करने के लिए लगाएं अर्जुन की छाल का लेप, जल्द मिलेगी राहत
बवासीर से कैसे करें बचाव (Prevention of Hemorrhoid's)
बवासीर से बचाव के लिए आप निम्न तरीकों को अपना सकते हैं।
- अधिक से अधिक पानी पिएं। पानी पीने से आपको कब्ज की शिकायत नहीं होती है। मल त्यागने में परेशानी के कारण बवासीर होने का का खतरा ज्यादा रहता है।
- अधिक फाइबरयुक्त आहार को अपने भोजन में शामिल करें। जैसे- साबुत अनाज, रेशेदार फल और सब्जियां
- कॉन्क्रीट और टाइल्स जैसे कठोर स्थान पर अधिक समय तक ना बैठें, इससे आपके गुदे पर दबाव पड़ सकता है।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
- अधिक समय तक शौचालय में ना बैठें।
- अपने नसों पर दबाव ना पड़ने दें।
- मोटापे को नियंत्रित करें।
बवासीर की समस्या में सर्जरी (Piles Surgery)
बवासीर की समस्या में कई तरह की सर्जरी की जाती है। इसलिए सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी समस्या की स्थिति के हिसाब से ही सर्जरी का चयन करें। अगर आप बवासीर की सर्जरी यानी ऑपरेशन कराने जा रहे हैं तो उससे पहले अपने डॉक्टर से इस बात की जानकारी जरूर लें कि आपकी समस्या में वह कौन सी सर्जरी का उपयोग करने जा रहे हैं। आज के समय में बवासीर के इलाज के लिए लेजर सर्जरी, ओपन सर्जरी, स्टेपलर सर्जरी, क्षार सूत्र सर्जरी जैसे विकल्प मौजूद हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इनमें से लेजर सर्जरी को सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : Healthy Diet: भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त लाभ, प्याज में होते हैं कई पोषक तत्व
बवासीर की समस्या खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होती है। इस समस्या में आपको खानपान और जीवनशैली से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए। प्याज के सेवन से आप इस समस्या में फायदा पा सकते हैं। अत्यधिक ब्लीडिंग होने या इसके लक्षण गंभीर होने पर चिकत्सक से संपर्क जरूर करें।
(main image source - freepik.com)