Weight Loss Real Story in Hindi: लड़कियां हों या लड़के, हर कोई फिट और परफेक्ट दिखना चाहता है। खासकर, लड़कियां अपनी फिगर को लेकर ज्यादा कॉन्शियस रहती हैं। वे हमेशा स्लिम और परफेक्ट बॉडी की चाह रखती हैं। कई लड़कियों को स्लिम फिगर मिल जाती है, तो कुछ लड़कियों को मोटापे से जूझना पड़ता है। उन्हें कई बार अपने थुलथुले शरीर की वजह से शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपनी पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाने के लिए ज्यादातर लड़कियां वेट लॉस करने का सोचती हैं। इसके लिए वे जिम में पसीना बहाती हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, तो आपको बता दें कि एक्सरसाइज के साथ ही डाइट का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है, तभी आप परफेक्ट फिगर पाने में कामयाब हो सकती हैं। ऐसा ही दिल्ली में रहने वाले 22 वर्षीय अक्षिता जॉली ने करके दिखाया। वह फास्टिंग और एक्सरसाइज की मदद से 12 किलो वजन कम करने में कामयाब रहीं। ओन्लीमायहेल्थ के 'फैट टू फिट' सीरिज में आज हम आपको अक्षिता की वेट लॉस जर्नी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं-
वजन घटाने का कब सोचा?
अक्षिता एक न्यूज राइटर हैं। वह बताती हैं, 'मैं बचपन से ही काफी चबी रही हूं। मुझे फास्ट फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स खाना काफी पसंद था। मैं स्कूल टाइम पर भी खूब चॉकलेट और टॉफी खाती थी। इसकी वजह से धीरे-धीरे मेरा वजन बढ़ता गया। लेकिन मैंने अपने बढ़ते वजन पर कभी ध्यान नहीं दिया। जब मैं कॉलेज जाने लगी, तो मुझे कई बार अपने मोटापे की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। मैं दूसरी लड़कियों की तरह मनचाही ड्रेस नहीं पहन पाती थी। फिर मैंने वजन घटाने का सोचा। इस दौरान मैंने खुद को फिट और हेल्दी बनाने का दृढ़निश्चय ले लिया। तब से मैंने फास्ट फूड्स का सेवन भी काफी कम कर दिया।'
इसे भी पढ़ें- खराब खान-पान के कारण बढ़ गया था रेनु का वेट, रनिंग और डाइट से घटाया 25 किलो वजन, जानें इनकी वेट लॉस जर्नी
12 किलाे वजन कम किया
अक्षिता बताती हैं, 'जब मेरा वजन 76 किलो था, तो मैं काफी मोटी नजर आती थी। दरअसल, मैं अपने खाने-पीने पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पाती थीं। मैं काफी फूडी थीं और बाहर का खाना शौक से खाती थीं। इसकी वजह से मेरा वजन बढ़ता गया। फिर मैंने वेट लॉस करने का सोचा और 12 किलो वजन घटाया। आज मैं 64 किलो की हूं। मैंने वेट लॉस की जर्नी में 12 किलो वजन कम किया।'
कैसे कम किया 12 किलाे वजन?
अक्षिता पहले 76 किलो की थीं, उन्होंने अपना 12 किलो वजन कम किया और आज वह 64 किलो की हैं। यानी फैट टू फिट के सफर में उन्होंने अपना 12 किलो वजन कम किया। हालांकि, 12 किलो वजन कम करना इतना आसान नहीं होता है, इसके लिए अक्षिता ने कड़ी मेहनत और त्याग किया। अक्षिता बताती हैं, 'मैंने वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग और कार्डियो एक्सरसाइज का सहारा लिया। मैंने कुछ महीनों तक लगातार इंटरमिटेंट फास्टिंग की। साथ ही, रेगुलर कार्डियो एक्सरसाइज भी करती रही।'
इसे भी पढ़ें- बिना जिम जाए साक्षी ने घटाया 21 किलो वजन, इस डाइट को फॉलो करने से 7 महीने में दिखा फर्क
आपको बता दें कि वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग एक प्रभावी तरीका है। इसमें व्यक्ति को कुछ घंटों के लिए फास्टिंग करनी होती है। इससे भूख हार्मोन कम होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसकी मदद से लोगों को वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आप भी वजन घटाने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले सकते हैं।
अगर आप भी अपने माेटापे से परेशान हैं, ताे अक्षिता की तरह की अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपकाे हेल्दी डाइट लेनी और एक्सरसाइज करनी हाेती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप भी अक्षिता की तरह ही इतनी जल्दी इतना वजन कम कर लें। सभी के शरीर का सिस्टम अलग-अलग हाेता है, वजन कम करने में किसी काे अधिक ताे किसी काे कम समय लग सकता है।