
Daily Habits That Can Lead to Infertility: बांझपन की समस्या आधुनिक जीवनशैली और खानपान से जुड़े कारणों की वजह से तेजी से बढ़ रही है। इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन के द्वारा जारी किये गए आंकड़े के मुताबिक भारत में 15 में 1 व्यक्ति इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या का शिकार हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में भी यह कहा गया है कि आपकी जीवनशैली और रोजमर्रा की आदतें भी फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं। बांझपन की समस्या सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी हो सकती है। ज्यादातर लोगों को बांझपन की समस्या के बारे में सही जानकारी नहीं है, इसकी वजह से लोग इससे जुड़ी सावधानियों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं जीवनशैली से जुड़ी आदतों के बारे में जिनकी वजह से आपकी इनफर्टिलिटी गंभीर रूप से प्रभावित होती है।
इनफर्टिलिटी का कारण बनती हैं रोजमर्रा ये गलत आदतें- Habits That Can Lead to Infertility in Hindi
प्रजनन स्वास्थ्य में खराबी की वजह से आपकी फर्टिलिटी पर गहरा असर पड़ता है। इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या ज्यादातर लोगों में जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से होती है। स्मोकिंग, शराब का सेवन और नींद की कमी जैसे करान भी आपकी फर्टिलिटी गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे में आपको रोज की इन आदतों में सुधार करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्यों कमजोर होती है पुरुषों की फर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें इसके इलाज के लिए सभी जरूरी बातें
रोज की ये आदतें महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी प्रभावित करती हैं-
1. खराब डाइट और निष्क्रिय जीवनशैली
डाइट से जुड़ी खराब आदतों की वजह से आपके शरीर पर गंभीर असर पड़ता है। खानपान में गड़बड़ी और डाइट में पर्याप्त पोषक तत्व न होने के कारण आपके शरीर में हॉर्मोन और शुक्राणुओं की क्वालिटी खराब होती है। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज या व्यायाम नहीं करने से भी आपकी फर्टिलिटी कमजोर हो सकती है।
2. स्मोकिंग की वजह से
स्मोकिंग के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। धूम्रपान या स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। स्मोकिंग करने की वजह से महिला और पुरुष दोनों का प्रजनन स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसकी वजह से आप इनफर्टिलिटी की समस्या का शिकार हो सकते हैं।
3. नींद की कमी
पर्याप्त नींद न मिलने के कारण आपका शरीर कई गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकता है। इसकी वजह से आपको मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं। नींद की कमी या पर्याप्त नींद न मिलने के कारण आप बांझपन की समस्या का शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह से आपका प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
4. इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन के कारण इनफर्टिलिटी
आज के समय में हर व्यक्ति के साथ किसी न किसी तरह की डिवाइस जरूर रहती है। मोबाइल फोन समेत इस्तेमाल में आने वाली सभी तरह की डिवाइस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन छोड़ते हैं। बहुत ज्यादा समय तक इसके संपर्क में रहने के कारण आप इनफर्टिलिटी की समस्या का शिकार हो सकते हैं।
5. खराब ओरल हेल्थ
फर्टिलिटी को ठीक बनाए रखने के लिए ओरल हेल्थ का भी ठीक होना जरूरी होता है। खराब ओरल हेल्थ की वजह से महिला और पुरुष दोनों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। पेरियोडोंटल इन्फेक्शन के कारण ही आपको इन समस्याओं का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में इनफर्टिलिटी (बांझपन) से जुड़ी 10 बातें, जो आपको जरूर जाननी चाहिए
इनफर्टिलिटी की समस्या का शिकार होने से बचने के लिए आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। डाइट में पौष्टिक फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: freepik.com)