Expert

इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण आप अंजाने में घर लाते हैं बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें कैसे बरतें सावधानी

Daily Habits that can Increase Disease Risk at Home : आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें आपको बीमार बना सकती हैं। आइए इन आदतों के बारे में एक्सपर्ट से जानें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण आप अंजाने में घर लाते हैं बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें कैसे बरतें सावधानी


Daily Habits that can Increase Disease Risk at Home : हम सभी के डेली रूटीन में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो देखने में बहुत आम होती हैं। हालांकि, इनकी वजह से घर में बीमारियों का बसेरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। लोग अक्सर अनजाने में इन गलत आदतों को फॉलो कर रहे होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलत आदतों को बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको फॉलो करने से बचना चाहिए। आइए इस बारे में डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानते हैं।

किन आदतों को फॉलो करने से बचना चाहिए?- Which Habits Should be Avoided

sick women

आइए रोजमर्रा की उन गलत आदतों के बारे में जानते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं। इससे आपके घर में कई बीमारियों का बसेरा बन सकता है।

बार-बार हाथ न धोने के कारण

अगर आप कहीं बाहर से आकर हाथ नहीं धोते हैं, तो कई छोटी-बड़ी बीमारियों को न्योता दे सकते हैं। अगर आप बाहर नहीं भी जाते हैं, तब भी आपको हर थोड़ी देर में अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। इसके साथ ही, गंदे हाथों से चेहरे को न छुएं। इससे हाथ में मौजूद कीटाणु और बैक्टीरिया मुंह के रस्ते शरीर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं।  

खांसते या छींकते समय मुंह न ढंकना

कई लोगों की आदत होती है कि वह खांसते और छींकते समय अपने मुंह पर हाथ नहीं रखते हैं। इससे हवा में कीटाणु फैल जाते हैं। ऐसे में वह अपने साथ आसपास के कई लोगों को भी बीमार कर सकते हैं। इस आदत को इंसान की बेसिक मैनर्स का हिस्सा माना जाता है। अगर आपको खांसी-जुकाम की समस्या है, तो मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- शाम की ये आदतें बन सकती हैं एसिडिटी और गैस की वजह, लाइफस्टाइल में करें सुधार

किसी और की पर्सनल चीजों का इस्तेमाल करना

इंसान को कभी भी दूसरों की पर्सनल चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि, घरों में एक दूसरे की चीजों का इस्तेमाल करना आम बात होती है, लेकिन आपको अपने तौलिए, रुमाल, बर्तन और साबुन जैसी पर्सनल चीजों को किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे रोगाणु एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकते हैं।

किचन को अच्छे से साफ न करना

आपको खाना बनाने से पहले और बाद में किचन को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इससे खाने में बैक्टीरिया नहीं मिलते हैं। इसके साथ ही, हाथ न धोना, बर्तनों और सतहों को ठीक से साफ न करना जैसी बातों का भी ध्यान रखें। इससे खाद्य जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

घर की सफाई अच्छे से न करना

आपको अपने घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। पोछा लगाते समय पानी में क्लीनिंग लिक्विड डालकर पोछा लगाने से सेहत को फायदा होता है। साथ ही, बार-बार छुए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से साफ न करने से कीटाणु और बीमारियां फैलने का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- ब्लोटिंग और गैस से परेशान रहने का कारण कहीं ये 8 गलत आदतें तो नहीं? डॉक्टर दे रहे हैं जानकारी

अगर आप ऊपर बताई इन आदतों को फॉलो करते हैं, तो आज ही इन्हें सुधार लें। इससे आप खुद को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। इसके अलावा, हेल्दी रहने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। आप अपनी डाइट और स्लीप स्केड्यूल का ख्याल रख सकते हैं।   

Read Next

बुखार के साथ उल्टी होने पर क्या करना चाह‍िए? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version