-1741249398036.webp)
Which Habits are Bad For The Eyes: आपने अपने आसपास ऐसे बच्चे जरूर देखे होंगे, जिन्हें कम उम्र से ही चश्मा लग जाता है। ऐसे में बच्चों के लिए बिना चश्मे के कोई भी काम कर पाना मुश्किल हो जाता है। बच्चों की आंखे कमजोर होने के कई कारण होते हैं। ये शरीर में पोषक तत्वों की कमी या स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा, डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें भी ऐसी होती हैं, जो आंखें कमजोर होने की वजह बन रही होती हैं। हम अक्सर इन आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही आदते धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कमजोर करने लगती हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने चंडीगढ़ के डॉ अग्रवाल आई हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ परविन सेन से बात की।आइए इस लेख में जानें लाइफस्टाइल से जुड़ी कौन-सी आदते बच्चों की आई हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।
हल्की रोशनी में पढ़ना
कुछ बच्चों को तेज रोशनी पसंद नहीं होती है। इसलिए वो हल्की रोशनी में पढ़ना पसंद करते हैं। लेकिन ये आदत आंखे कमजोर होने की वजह बन सकती है। इसके अलावा, कुछ बच्चे अंधेरे में मोबाइल चलाना या मूवी देखना पसंद करते हैं। इसके कारण भी आंखों पर जोर पड़ता है और आंखे कमजोर होने लगती हैं।
स्क्रीन टाइम ज्यादा होना
टेक्नोलॉजी बदलने के साथ बच्चों में नए गैजेट्स को लेकर भी क्रेज बढ़ गया है। इसलिए आजकल अधिकतर बच्चों को स्क्रीन यूज करने की आदत होती है। बच्चों की स्क्रीन टाइम दूसरी एक्टिविटीज के मुकाबले ज्यादा होता है। लेकिन ये आदत बच्चों की आंखों को कमजोर कर सकती है। गैजेट्स से निकलने वाली ब्लू रेज आंखों की रोशनी कमजोर कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- आपकी आंखों को कमजोर बना सकती हैं रोजमर्रा की ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर से
पर्याप्त नींद न लेना
कुछ बच्चे देर रात पढ़ाई करने के कारण अपना स्लीप शेड्यूल बिगाड़ लेते हैं। इसके कारण उनकी नींद पूरी नहीं होती है और आंखों में दर्द रहना शुरू हो जाता है। इस आदत के कारण बच्चों की मेंटल हेल्थ को भी नुकसान होता है। इसलिए बच्चों के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।
आंखों पर बार-बार हाथ लगाना
कुछ बच्चों को आंखों पर बार-बार हाथ लगाने या आंखे मसलने की आदत होती है। इसके कारण भी आई हेल्थ को नुकसान होता है। कई बच्चे आंखों की सफाई नहीं करते हैं। इसके कारण गंदगी जमती रहती है और आंखों से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ लें आंखें हो रही हैं कमजोरी, डॉक्टर से जानें बचाव
चश्मा लगाना अवॉइड करना
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों को पढ़ते और स्क्रीन यूज करते हुए चश्मा लगाना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी को नुकसान नहीं होता है। ज्यादातर बच्चे इस बात को फॉलो नहीं करते हैं। धूप में जाते वक्त भी बच्चों के लिए सनग्लासेस लगाने जरूरी होते हैं। क्योंकि धूप भी किरणे भी आंखों को नुकसान करती हैं।
खेलने के लिए बाहर न जाना
आजकल बच्चों को बाहर जाने के बजाय घर पर खेलना ज्यादा पसंद होता है। लेकिन इसके कारण बच्चों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ की ग्रोथ रूक जाती है। बच्चों को नेचुरल लाइट नहीं मिलती जिसका असर उनकी आई हेल्थ पर भी पढ़ता है। ये आदत बच्चों की आई हेल्थ को नुकसान करने लगती है।
ये ऐसी छोटी-छोटी आदते होती हैं, जिन पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है। बच्चों में इन आदतों को बदलें और उनका स्क्रीन टाइम तय करके रखें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version