ज्यादातर लोग कुछ ऐसी आदतों को फॉलो कर रहे होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। मगर परेशान करने वाली बात ये है कि लोगों को पता ही नहीं चलता है कि उनकी दिनचर्या की कौन-सी आदतें शरीर को नुकसान पहुंचा रही हैं? ऐसी बहुत-सी आदतें हैं, जो दिखने में हेल्दी नजर आती हैं, लेकिन इन्हें फॉलो करके आप खुद को बीमार बना लेते हैं। यहां सवाल ये उठता है कि कहीं आप भी अनजाने में इसी तरह की गलत आदतों को डेली रूटीन में फॉलो न कर रहे हों। ऐसे में आइए हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच और डाइटिशियन मनप्रीत कालरा द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम रील से इन गलत आदतों के बारे में जानते हैं। अगर वीडियो में बताई कोई आदत आपके डेली रूटीन का हिस्सा है, तो उसे आज ही बदल लें।
डेली रूटीन से इन आदतों को बाहर निकालें
सुबह उठते ही फोन न चलाएं
आजकल के समय में फोन के बिना जीवन जीना बहुत मुश्किल हो गया है। काम से लेकर मनोरंजन तक हर चीज में फोन की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि लोग रात में सोने से पहले फोन चलाते हैं और सुबह उठते ही फिर फोन उठा लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुबह उठते ही फोन चलाने से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। दरअसल, आपकी इस आदत के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे स्ट्रेस बढ़ता है और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर होता है।
सुबह उठते ही चाय न पिएं
कई लोगों को बेड टी पीने की आदत होती है। यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अगर आप उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको पहले से एसिडिटी है, तो खाली पेट चाय पीने की भूल बिलकुल न करें।
इसे भी पढ़ें- लो फील कर रहे हैं तो चाय पीने की जगह करें यह एक काम, मिनटों में एनर्जी होगी बूस्ट
नाश्ते में ज्यादा चीनी का सेवन न करें
कई लोग नाश्ते में चीनी से बने फूड्स खाना पसंद करते हैं। मगर आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। नाश्ते में कभी-भी हाई शुगर और लो न्यूट्रिएंट्स फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे नाश्ता हेल्दी नहीं सेहत के लिए नुकसानदायक बन जाता है। दरअसल, हाई शुगर का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ सकती है।
लंबे समय तक नहीं बैठना चाहिए
अगर आप सिटिंग जॉब कर रहे हैं, तो लंबे समय तक बैठे न रहें। जी हां, अगर आप 40-50 मिनट्स तक लगातार बैठे रहते हैं, तो शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रोसेस धीरे हो सकती है। इससे शरीर की फंक्शनिंग पर बुरा असर होता है।
खाना जल्दबाजी में न खाएं
आपको कभी-भी खाने को जल्दबाजी में नहीं खाना चाहिए। इससे पेट की सेहत पर बुरा असर होता है। अगर आप खाने को सही तरह से चबाकर नहीं निगलते हैं, तो पाचन क्रिया पर बुरा असर हो सकता है। इससे अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
खाने के बाद मीठा न खाएं
अगर आपके दिमाग में भी शाम का खाना खाने के बाद 'कुछ मीठा हो जाए' आता है, तो यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। दरअसल, खाने के बाद मीठा नहीं खाना चाहिए। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। यह स्थिति सेहत के लिए अच्छी नहीं है। हालांकि, आप चाहें, तो हफ्ते में एक बार खाने के बाद कुछ मीठा खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या मीठा खाने से कफ और खांसी की समस्या बढ़ती है? डॉक्टर से जानें
खाने के साथ पानी न पिएं
खाना खाने के साथ पानी पीने की आदत पाचन क्रिया पर बुरा असर डाल सकती है। इससे पाचन एंजाइम धुल जाते हैं और खाना ठीक से नहीं पच पाता है। ऐसे में खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इस स्थित में एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।
View this post on Instagram
अगर आप ऊपर बताई किसी भी आदत को फॉलो करते हैं, तो इसे आज ही बदल लें। इन सभी गलत आदतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन आदतों के अलावा, आपको स्लीप शेड्यूल पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे स्ट्रेस और सिरदर्द की समस्या से बचा जा सकता है। आपको हेल्दी रहने के लिए अपने लाइफस्टाइल में अच्छी आदतों को शामिल करना चाहिए।