Bad Habits That Cause Sickness in Pregnancy: मौसम में हल्की ठंडक शुरू हो गई है। यह मौसम में बदलाव की दस्तक है। करीब-करीब अक्टूबर आ ही गया है और ऐसे में मौसम में बदलाव होना तो लाजमी है। मौसम में बदलाव का असर घर के बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। कई महिलाएं होंगी, जो इस दौरान प्रेग्नेंसी की स्टेज से गुजर रही होंगी। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव और कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर जल्दी बीमारियों और इन्फेक्शन की चपेट में आ जाता है। इसके अलावा जो महिलाएं सेहत के प्रति लापरवाह हो जाती हैं, उन्हें बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। इस लेख में हम बताएंगे 5 ऐसी आदतों के बारे में जिनके कारण इस मौसम में गर्भवती महिलाएं बीमार पड़ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्पताल की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
1. रातभर एसी चलाकर सोना- Excessive Use of Air Conditioner
क्या आपको भी एसी की ठंडी हवा पसंद है? अगर हां, तो इससे आप बीमार पड़ सकते हैं। रातभर एसी चलाकर सोने से ठंडी हवा लगती है और सर्दी-जुकाम हो सकता है। मौसम की ठंडक और एसी की ठंडक के चलते नाक बहना और गले में खराश होने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इसलिए इस आदत से बचें।
2. ठंडे पानी का सेवन करना- Drinking Cold Water
ज्यादा ठंडे पानी का सेवन करने से गले में खराश हो सकती है। यह इन्फेक्शन का कारण भी बनता है। गले में संक्रमण होने पर खांसी आती है, खाना निगलने में दर्द महसूस होता है और बुखार आ सकता है। मौसम में बदलाव के साथ अपनी आदतों पर गौर करें। फ्रिज का ठंडा पानी पीने के बजाय पानी के तापमान को सामान्य होने दें और फिर उसका सेवन करें।
3. एक्टिव न रहना- Not Staying Active
अगर आप शारीरिक तौर पर एक्टिव नहीं रहेंगी, तो शरीर का पसीना नहीं निकलेगा और बीमारी व इन्फेक्शन का खतरा बना रहेगा। इसलिए मौसम बदलने के साथ खुद को एक्टिव रखें। रोज हल्के व्यायाम करें। कम से कम 30 मिनट वॉक करें। घर पर योग कर सकती हैं। इस तरह आप तनाव और बीमारियों दोनों से बच सकती हैं।
4. साफ-सफाई पर गौर न करना- Avoiding Cleanliness
इस मौसम में शरीर की साफ-सफाई के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतें। रोज स्नान लें और इंटीमेट हाइजीन के प्रति भी लापरवाही न बरतें। रोज साफ कपड़े पहनें। केवल कॉटन फैब्रिक के कपड़े और अंडरगार्मेंट्स ही पहनने चाहिए। जरूरत पड़ने पर दिनभर में 1 से ज्यादा बार भी कपड़ों को बदल सकती हैं। अपने आस-पास भी सफाई रखें। बेडशीट हर तीसरे दिन बदलें। इससे आप बीमारियों और इन्फेक्शन से बच सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में रहेंगी हैप्पी तो सेहत पर पड़ेंगे ये 5 पॉजिटिव प्रभाव, जानें कैसे रहें तनावमुक्त
5. हेल्थ चेकअप न करवाना- Avoiding Health Check
मौसम में बदलाव के कारण अगर आपको किसी भी तरह का शारीरिक बदलाव नजर आ रहा है, तो चेकअप जरूर करवाएं। जांच के अभाव में बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। इस समय डेंगू, मलेरिया, कोविड 19 का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हल्के बुखार को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। बुखार, सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।