Doctor Verified

रोज की ये 5 गलत आदतें करती हैं दांतों को खराब, आज से ही छोड़ें

Daily Habits Damaging Dental Health: रोज की ये आदतें दांतों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा सकती हैं, जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज की ये 5 गलत आदतें करती हैं दांतों को खराब, आज से ही छोड़ें


Daily Habits Damaging Dental Health: सफेद- चमकते दांत हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन कई बार दांतों पर पीली परत जमने के साथ दांतों में कैविटीज की समस्या भी हो जाती हैं। दांतों में जमी पीली परत के कारण आत्मविश्वास कमजोर होता है और चेहरे की सुंदरता भी कम होती हैं। कई बार दो बार ब्रश करने से भी दांतों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं लेती हैं क्योंकि रोजमर्रा की कुछ आदतें हैं, जो दांतों पर सीधे तौर पर असर करती हैं। इन आदतों से दांतों को नुकसान होने के साथ मसूड़ों की बीमारी और अन्य ओरल हेल्थ समस्याएं भी बढ़ती हैं। ऐसे में इन आदतों को बदलना जरूरी होता है। कई बार अनजाने में की जाने वाली आदतें दांतों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से कि उन आदतों के बारें में, जो दांतों के लिए नुकसानदायक होती हैं।

जोर से ब्रश करना

दांतों को दिन में दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आप बहुत ज़ोर से ब्रश करते हैं, तो आप अपने दांतों को फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बहुत ज़ोर से ब्रश करने से इनेमल को नुकसान होने के साथ कैविटीज़ के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है और मसूड़े संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। साथ ही जोर से ब्रश करने से ठंडी और गर्म चीजों से सेंसिटिविटी बढ़ सकती हैं।

ब्रश करने का गलत तरीका

गलत तरीके से ब्रश करने से प्लाक ठीक से नहीं हट पाता और मसूड़ों में जलन हो सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए दिन में दो बार कम से कम दो मिनट तक ब्रश जरूर करें। ऐसा करने से दांत ठीक से साफ होंगे और कैविटीज की समस्या भी कम होगी। दांतों को साफ करने के लिए ब्रश को 45 डिग्री पर पकडें और दातों को चारों ओर से साफ करें। 

brushing

गलत टूथब्रश चुनना

गलत टूथब्रश का इस्तेमाल करने से दांतों और ओरल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। गलत टूथब्रश के इस्तेमाल से सभी क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाता है और प्लाक और बैक्टीरिया को ठीक से साफ नहीं कर पाता है। पुरानी और घिसे-पीटे टूथब्रश के इस्तेमाल से दांत खराब होने के साथ इसमें मौजूद बैक्टीरियां मुंह में आसानी से जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सुबह की ये 4 खराब आदतें आपको बना सकती हैं बीमार, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

नियमित सोडा का सेवन

नियमित सोडा का सेवन से शरीर को नुकसान होने के साथ दांतों को भी सीधे तौर पर प्रभावित करता है। नियमित सोडा के सेवन से दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकता है और कैविटी की संभावना को बढ़ा सकता है। सोडा को छोड़कर फलों के जूस या फिर हर्बल चाय का संयमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है।

चीनी की ज्यादा मात्रा

चीनी ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। इसका सेवन मुंह में एसिड पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ाता है। ऐसे में दांतों को स्वस्थ रखने के लिए जेली कैंडी जैसी चिपचिपी मिठाइयों से दूर रहना चाहिए। ये कैंडिज दांतों पर लंबे समय तक टिकी रहती हैं। इसके अलावा किशमिश और आलूबुखारा भी दांतों पर चिपक सकते हैं। ऐसे में इन चीजों के ज्यादा सेवन से बचें। 

ये आदतें दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। दांतों को हेल्दी रखने के लिए हर 3 महीने में डैंटिस्ट से दांतों का चेकअप अवश्य कराएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

शरीर की एनर्जी बढ़ाना चाहते हैं, तो जानें इससे जुड़ी 5 जरूरी बातें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version