What Not To Do After Waking Up: आपने अपने बड़ों से सुना होगा कि दिन की शुरुआत अच्छी आदतों से करनी चाहिए। दरअसल, सुबह उठने के बाद हमारा शरीर सबसे ज्यादा एनर्जेटिक रहता है। ऐसे में अगर आप खराब आदतों को अपनाते हैं, तो इससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। जो लोग फिटनेस का ज्यादा ध्यान रखते हैं, वो सुबह उठकर सबसे पहले फिजिकल वर्कआउट करते हैं। इसके साथ ही नाश्ते से लेकर वर्कआउट तक हर चीज प्लान करके रखते हैं। कई बार हम कुछ खराब आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना लेते हैं। ये आदतें धीरे-धीरे हमारे शरीर को खोकला कर रही होती हैं। अगर समय रहते इन आदतों में बदलाव न किया जाए, तो यह आपको बीमार करने का कारण भी बन सकती हैं। इन आदतों के बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन रिचा दोषी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन आदतों के बारे में।
सुबह उठते ही मोबाइल चलाना- Use Mobile After Waking Up
अगर आप भी सुबह उठते ही मोबाइल चलाना पसंद करते हैं, तो इससे आपकी आंखे कमजोर हो सकती हैं। मोबाइल की ब्लू रेज के कारण आंखों पर जोर पड़ सकता है। लंबे समय तक इस आदत के कारण आपकी आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए सुबह उठने के दो घंटे तक मोबाइल इस्तेमाल न करें।
चाय-कॉफी का सेवन करना- Consume Caffeine
अगर आपको भी सुबह उठते ही चाय-कॉफी पीने की आदत है, तो यह लंबे समय में आपको नुकसान कर सकती है। उम्र बढ़ने के साथ इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इनमें कैफीन ज्यादा होने के कारण यह ब्रेन पर भी बुरा असर डाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आपका पूरा दिन खराब कर सकती हैं सुबह की ये 5 गलत आदतें, हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां
वॉशरूम में फोन इस्तेमाल करना- Use Mobile In Washroom
कुछ लोगों को वॉशरूम इस्तेमाल करते हुए भी फोन चलाने की आदत होती है। लेकिन यह आदत आपको कई गंभीर बीमारियों की चपेट में डाल सकती है। दरअसल, टॉयलेट सीट पर काफी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ऐसे में सीट इस्तेमाल करने के दौरान ये बैक्टीरिया मोबाइल पर भी चिपक सकते हैं। इसलिए वॉशरूम इस्तेमाल करते दौरान अपने पास मोबाइल कभी न रखें।
ब्रेकफास्ट अवॉइड करना- Avoid Breakfast
अगर सुबह जल्दबाजी में आप भी ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, तो इससे आपकी बॉडी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।ब्रेकफास्ट दिन का पहला और सबसे जरूरी मील होता है। अगर आप ब्रेकफॉस्ट अवॉइड करते हैं, तो इससे आपको दिनभर कमजोरी और थकावट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद ये 5 गलत आदतें बढ़ा देती हैं आपके हाथ, पैर, जांघ और कूल्हों पर चर्बी, जल्द बदलें डेली रूटीन
अगर आपको भी सुबह उठते ही ये चीजें करने की आदत है, तो आपको आज से ही सतर्क होने की जरूरत होगी। क्योंकि ये आदतें आपकी इम्यूनिटी कमजोर कर सकती हैं। साथ ही इन आदतों के कारण आप ज्यादा बीमार भी हो सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी अगर पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram