सुबह उठने के बाद ये 5 गलत आदतें बढ़ा देती हैं आपके हाथ, पैर, जांघ और कूल्हों पर चर्बी, जल्द बदलें डेली रूटीन

हम आपको ऐसी कुछ खराब आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप सुबह उठकर करते हैं। ये खराब आदतें आपके वजन को बढ़ाती है। 

 

Jitendra Gupta
Written by: Jitendra GuptaUpdated at: Apr 30, 2020 10:40 IST
सुबह उठने के बाद ये 5 गलत आदतें बढ़ा देती हैं आपके हाथ, पैर, जांघ और कूल्हों पर चर्बी, जल्द बदलें डेली रूटीन

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

वजन कम करना एक ऐसी चीज है,  जो हमेशा मोटापे का शिकार लोगों और जरूरत से ज्यादा मोटे लोगों के दिमाग में चलती रहती है। डाइट और एक्सरसाइज अपने मनमुताबिक वजन कम करने और छरहरी काया पाने का सबसे अच्छा तरीका है हालांकि, बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जो आपके वजन घटाने के सपने को तोड़ सकती हैं और आपके वर्कआउट रूटीन को बीच में ही खराब कर सकती है। दरअसल होता यूं है कि जब हमारे दिन की शुरुआत ही गलत आदतों के साथ होती है तो पूरे दिन का बैलेंस बिगड़ जाता है और इससे हमारा पूरा शरीर प्रभावित होता है। इस लेख में हम आपको ऐसी कुछ खराब आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप सुबह उठकर करते हैं। ये खराब आदतें आपके वजन को बढ़ाती है और आपके वजन कम करने के सपने को बाधा पहुंचाती हैं। तो आइए जानते हैं सुबह की ऐसी 5 आदतों के बारे में जो आपके वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं।

morning

सुबह उठने के बाद ये 5 आदतें बढ़ा देती हैं वजन 

सुबह होने के बाद भी सोते रहना 

ओवरस्लीपिंग यानी की जरूरत से ज्यादा देर तक सोते रहना एक मुख्य कारण है कि आप अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं। यह वास्तव में वजन बढ़ने का कारण भी हो सकता है। ओवरस्लीपिंग को रात में नौ घंटे से अधिक सोने के रूप में वर्गीकृत किया गया है। हालांकि, अगर आप रात में सात घंटे से कम सोते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए भी हानिकारक हो सकता है। यह कारण मोटापे के आनुवंशिक जोखिम वाले लोगों में शरीर के वजन को बढ़ा देता है। दिन के वक्त सोना भी आपके वजन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

इसे भी पढ़ेंः  कोरोना को सीमित करने में मदद करता है मेलाटोनिन, जानें इसे बढ़ाने के 6 प्राकृतिक उपाय

सुबह उठने के बाद नाश्ता नहीं करना

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अगर कोई आपसे कहता है कि आपको नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। सुबह का भोजन यानी की नाश्ता न करना आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है और आपके शरीर की इंटरनल क्लॉक को भी बाधित कर सकता है। इससे वजन बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। नाश्ता छोड़ना या सुबह उठकर नाश्ता न करने से आप दिन भर में कमी और सुस्ती का अनुभव करते हैं। ऐसा करने से आपको पूरे दिन जंक फूड की तलब लगती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।

habits

ध्यान में कमी या ध्यान न लगना

सुबह उठकर ध्यान लगाने से आपको अपने शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। मेडिटेशन कोर्टिसोल नाम के तनाव-उत्प्रेरण हार्मोन को कम करने में मदद करता है। कोर्टिसोल के असंतुलन से भूख बढ़ सकती है और इस तरह वजन बढ़ सकता है। आप सुबह जिस क्षण जागते हैं, उसके थोड़ी देर बाद कुछ मिनटों के लिए ध्यान लगाने की कोशिश करें। ध्यान लगाने से आप दिनभर में अधिक प्रोडक्टिव और खुशहाल रहते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः आपके सिंक में पड़े बर्तन कहीं घर में न फैला दे वायरस, अगली बार बर्तन धोते वक्त बरतें ये सावधानियां

सुबह उठने के बाद स्ट्रेचिंग न करना  

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से पहले शरीर को वार्म अप करने और इंटेंस वर्कआउट के बाद शरीर को ठंडा करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह दर्द और चोट की संभावना को कम करने में आपकी बेहद मदद करती है। स्ट्रेचिंग आपके शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए  भी महत्वपूर्ण है। सुबह उठने के बाद कुछ मिनटों की स्ट्रेचिंग आपको वजन घटाने के लक्ष्य तक पहुंचने में एक लंबा रास्ता तय करने में मदद कर सकती है। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो ये फैट को बर्न करने में मदद करने के लिए एक अद्भुत तरीका है।

सुबह उठने के बाद पर्याप्त पानी नहीं पीना

कमरे के तापमान के मुताबिक, सुबह उठकर पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत करना आपके लिए एक अच्छी आदत है, जो आपको वजन कम करने में मदद करती है। पानी शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और आपको अधिक खाने से रोकता है। हाइड्रेशन विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर कैलोरी और फैट को बर्न करने में भी मदद करता है। यह आपको परफेक्ट वर्कआउट देने में एक लंबा रास्ता तय करता है। पानी की आवश्यकता आपकी उम्र, गतिविधि स्तर, आर्द्रता और समग्र स्वास्थ्य सहित कई कारकों पर निर्भर करती है।

Read More Articles On Mind and Body in Hindi

Disclaimer