Doctor Verified

पीरियड्स में यूटीआई की समस्या क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण

Causes of UTI: पीरियड्स के दौरान कई गलतियों के कारण यूटीआई की समस्या हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में यूटीआई की समस्या क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण

How To Deal With UTI In Period: पीरियड्स के जुड़ी समस्याएं हर महिला के लिए अलग-अलग भी हो सकती है। कुछ लोगों को पीरियड्स में पेट में दर्द ज्यादा होता है, तो वहीं कई महिलाओं को मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं। इसी तरह कई महिलाओं को पीरियड्स में यूटीआई की समस्या भी हो जाती है। इस समस्या में यूरिनेट के वक्त वजाइना में जलन और खुजली होने लगती है। साथ ही गंभीर दर्द भी होता है, जिस कारण दिनभर अनकंफर्ट हो सकता है।  इस समस्या में ठीक से बैठ पाना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान यूटीआई की समस्या क्यों हो जाती है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि सीके बिरला हॉस्पिटल (गुड़गांव) की लीड कंसल्टेंट आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ आस्था दयाल से। 

infection

पीरियड्स के दौरान यूटीआई होने के मुख्य कारण- Causes of UTI In Periods

हाइजीन मेंटेन न करना 

अगर आप पैड समय से नहीं बदलते हैं या यूरिनेट के बाद वजाइना क्लीन नहीं करते हैं, तो यह भी वजाइनल इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। पीरियड्स ब्लड में पहले से बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो यह यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं। 

पीरियड्स में सेक्स करना

पीरियड्स में सेक्स करने से वजाइनल इन्फेक्शन फैलने का खतरा भी हो सकता है। दरअसल, पीरियड्स के कारण वजाइना में पहले से बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, ऐसे में सेक्स करने से बैक्टीरिया बढ़ने लगतें है जो यूटीआई का कारण बन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में हो गई है यूटीआई की समस्या? जानें इससे छुटकारा पाने के आसान टिप्स

हार्मोन्स में बदलाव आना

पीरियड्स के दौरान शरीर में कई बदलाव आते हैं। इस दौरान हार्मोन्स में बदलाव आना भी आम कारणों में शामिल है। कई महिलाओं को इस दौरान यूटीआई होने का खतरा भी रहता है। 

पीरियड्स प्रोडक्ट्स चेंज न करना

कई महिलाएं पीरियड्स में पैड या पीरियड्स प्रोडक्ट्स कम चेंज करती हैं। ऐसा करने से पैड पर पीरियड ब्लड जमने लगता है, जिससे बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं। यह आदत वजाइनल इन्फेक्शन और यूटीआई होने का कारण भी बनने लगती है।

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के बाद भी रहता है दर्द तो कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

ज्यादा देर तक यूरिन रोकना

अगर आप पीरियड्स में ज्यादा देर तक यूरिन रोककर रखते हैं, तो यह भी वजाइनल इन्फेक्शन और यूटीआई का कारण बन सकता है। इसके कारण आपको वजाइना में खुजली और जलन की समस्या भी हो सकती है। वहीं इसके कारण कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती है।  

इन कारणों से आपको पीरियड्स के दौरान यूटीआई की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप हाइजीन का पूरा ध्यान रखते हैं और हेल्दी डाइट लेते हैं, तो आपको इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। अगर आपको ज्यादा समय से यूटीआई की समस्या बनी हुई है, तो बिना देरी किये एक्सपर्ट से बात करें। 

 

Read Next

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा सर्दी क्यों लगती है? जानें 3 साइंटिफिक कारण

Disclaimer