Doctor Verified

क्या एंडोमेट्रियोसिस को शुरुआती स्टेज में पहचाना जा सकता है? जानें वुमन हेल्थ स्पेशलिस्ट से

डॉ. अंजनी कुमार का कहना है, कई बार एंडोमेट्रियोसिस को शुरुआती चरण में पहचान पाना मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसके लक्षण सामान्य पीरियड्स में होने वाली परेशानी से लग सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एंडोमेट्रियोसिस को शुरुआती स्टेज में पहचाना जा सकता है? जानें वुमन हेल्थ स्पेशलिस्ट से


Is Early Detection of Endometriosis is Possible: एंडोमेट्रियोसिस, महिलाओं में होने वाली एक गंभीर परेशानी है। लेकिन अक्सर इसे महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। एंडोमेट्रियोसिस मुख्य रूप से पीरियड्स के दौरान होने वाला असहनीय दर्द से जुड़ी है, जिसे आमतौर पर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन एंडोमेट्रियोसिस सिर्फ पीरियड्स के दर्द तक सीमित नहीं है, बल्कि अनियमित पीरियड्स, इनफर्टिलिटी और महिलाओं में कई अन्य बीमारियों का कारण भी बनता है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि एंडोमेट्रियोसिस का पता अक्सर महिलाओं को बहुत देर से चलता है, जिसके कारण इसका इलाज मुश्किल हो जाता है।

एंडोमेट्रियोसिस (What is Endometriosis) जैसी गंभीर बीमारी से जूझने वाली महिलाएं अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि क्या इसका पता जल्दी लगाया जा सकता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब गुरुग्राम स्थित स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डायरेक्टर डॉ. अंजनी कुमार से बात की।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

 

endometriosis-insid2

क्या एंडोमेट्रियोसिस को शुरुआती स्टेज में पहचाना जा सकता है?- Is Early Detection of Endometriosis is Possible

डॉ. अंजनी कुमार का कहना है, कई बार एंडोमेट्रियोसिसको शुरुआती चरण में पहचान पाना मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसके लक्षण सामान्य पीरियड्स में होने वाली परेशानी से लग सकती है। लेकिन पीरियड्स का दर्द और एंडोमेट्रियोसिस का दर्द काफी अलग होता है। एंडोमेट्रियोसिस का दर्द काफी असहनीय होता है, जिससे राहत पाने के लिए आपको कई बार पेनकिलर का भी सहारा लेना पड़ सकता है। लेकिन कई बार पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए भी महिलाएं दवाएं खाती हैं, इसलिए एंडोमेट्रियोसिस को शुरुआती स्टेज में पहचानना मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ज्यादा ट्रैवल करने से पीरियड साइकल प्रभावित होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

एंडोमेट्रियोसिस को शुरुआत में कैसे पहचानें?- How to Identify the Endometriosis

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि महिलाएं अगर पीरियड्स के दौरान कुछ खास बातों पर गौर करें, तो एंडोमेट्रियोसिस को पहचान सकती हैं और समय रहते हुए इसका इलाज शुरू करवा सकती हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में..

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

Common-Symptoms-of-Endometriosis-inside2

1. बहुत दर्दनाक पीरियड

अगर पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में असामान्य दर्द हो, जो 1 पेन किलर खाने पर भी ठीक न हो रहा हो, तो यह एंडोमेट्रियोसिस हो सकता है।

2. बिना पीरियड्स के दर्द

अगर महिलाओं को बिना पीरियड्स के भी पेट, कमर या पेल्विक एरिया में लगातार दर्द महसूस हो, यह एंडोमेट्रियोसिस का पहला लक्षण हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

3. इनफर्टिलिटी

एंडोमेट्रियोसिस इनफर्टिलिटी का एक प्रमुख कारण है। यदि आपको प्रेग्नेंसी कंसीव करने में बार-बार परेशानी आ रही है, तो यह इस गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

4. पाचन संबंधी समस्याएं

महिलाओं को बार-बार कब्ज, दस्त या पेट फूलने जैसी समस्याएं भी एंडोमेट्रियोसिस का संकेत देती हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जिन महिलाओं को यह लक्षण नजर आते हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द एक गाइनोकोलॉजिस्ट से इस बारे में बात करनी चाहिए। एंडोमेट्रिसोसिय को जल्दी पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए, तो यह प्रक्रिया आसान हो सकती है। जैसे-जैसे एंडोमेट्रिलोयिसस को पहचानने में देरी होती है, इसका इलाज भी मुश्किल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

एंडोमेट्रियोसिस एक गंभीर समस्या है। इस समस्या को शुरुआती चरण में पहचाना जा सकता है, लेकिन इसके लिए महिलाओं को खुद पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

Read Next

PCOD में मैदे से बनी चीजें क्यों नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इनके नुकसान

Disclaimer