Doctor Verified

एंडोमेट्रियोसिस होने पर महिलाओं में दिखते हैं ये 10 लक्षण, जरूर दें ध्यान

Common Symptoms of Endometriosis: पीरियड्स में ज्यादा पेन किलर खाने की नौबत आती है, तो यह समस्या सिर्फ पीरियड्स की नहीं, बल्कि एंडोमेट्रियोसिस की हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एंडोमेट्रियोसिस होने पर महिलाओं में दिखते हैं ये 10 लक्षण, जरूर दें ध्यान

Common Symptoms of Endometriosis in Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियां होती हैं। 3 से 5 दिनों तक चलने वाले पीरियड्स सर्कल में वजाइना से ब्लीडिंग, पैरों में क्रैम्प्स, पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या देखी जाती है। पीरियड्स में होने वाली इन परेशानियों से राहत पाने के लिए महिलाएं गर्म पानी का सेंक और पेन किलर खाती हैं। पीरियड्स में 1 से 2 पेन किलर खाना आम बात हो सकती है, लेकिन ज्यादा पेन किलर खाने की नौबत आती है, तो यह समस्या सिर्फ पीरियड्स की नहीं, बल्कि एंडोमेट्रियोसिस की हो सकती है। एंडोमेट्रियोसिस एक गंभीर और दर्दनाक रोग है, जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) का ऊतक गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगता है।

गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति विभाग की डायरेक्ट डॉ. अंजली कुमार (Dr Anjali Kumar Director-Obstetrics and Gynaecology, CK Birla Hospital, Gurugram) का कहना है कि एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और इसके कारण काफी दर्द और असुविधा हो सकती है। आज इस लेख में डॉ. अंजलि कुमार से जानेंगे एंडोमेट्रियोसिस के 10 लक्षणों के बारे में, ताकि महिलाएं इस बीमारी से बचाव कर सकें।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

एंडोमेट्रियोसिस के 10 लक्षण क्या हैं? - Common Symptoms of Endometriosis in Hindi

एंडोमेट्रियोसिस के 10 प्रमुख लक्षण, जिनकी पहचान से इस समस्या को आसानी से समझा जा सकता है।

Common-Symptoms-of-Endometriosis-inside

1. डिसमेनोरिया (मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक दर्द)

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अत्यधिक दर्द होता है। डिसमेनोरिया के कारण पीरियड्स में महिलाओं को दर्द पेट के निचले हिस्से, पीठ और कमर तक दर्द महसूस हो सकता है।

2. ज्यादा ब्लीडिंग

एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है। यह ब्लीडिंग लंबे समय तक हो सकती है। पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग की वजह से एनीमिया का खतरा बढ़ता है।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

3. इंफर्टिलिटी

एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिलाओं के प्रजनन अंग प्रभावित होते हैं। इसके कारण गर्भधारण करने में कठिनाई होती है। क्योंकि यह स्थिति महिला के अंडे और पुरुषों के शुक्राणुओं के मिलने की प्रक्रिया को बाधित करते हैं।

4. ज्यादा थकान महसूस होना

पीरियड्स के दौरान दर्द, हैवी ब्लीडिंग के कारण शरीर काफी कमजोर और थका हुआ महसूस हो सकता है। थकान की वजह से काम करने में परेशानी और अन्य समस्या देखी जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Onlymyhealth (@onlymyhealth)

5. सेक्स के दौरान दर्द

एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं को यौन संबंध बनाते समय या उसके बाद दर्द का अनुभव हो सकता है। यह दर्द गहरा और असहनीय हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ज्यादा ट्रैवल करने से पीरियड साइकल प्रभावित होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

6. मल त्याग के दौरान दर्द 

एंडोमेट्रियोसिस आंतों के पास होता है। इसकी वजह से सुबह के समय मल त्याग के दौरान या उसके बाद दर्द हो सकता है। इतना ही नहीं, इसके कारण पेट में दर्द और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं भी देखी जाती हैं।

Common-Symptoms-of-Endometriosis-inside2

7. कमर में सूजन

एंडोमेट्रियोसिस के कारण पेट के निचले हिस्से और कमर में सूजन की समस्या भी देखी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

8. मूत्र त्याग करने में परेशानी

एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मूत्र त्याग करने के दौरान पेशाब में जलन, दर्द और बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

9. हार्मोन डिसबैलेंस

एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिलाओं के हार्मोनल बदलाव ज्यादा देखे जाते हैं। हार्मोन डिसबैलेंस के दौरान मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं।

10. लंबे समय तक दर्द

पीरियड्स के दौरान पेल्विक क्षेत्र में लंबे समय तक बना रहने वाला दर्द एंडोमेट्रियोसिस का मुख्य लक्षण हो सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस का इलाज क्या है?- Treatment of Endometriosis in Hindi

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए मुख्य रूप से कई प्रकार की दवाएं और सर्जरी उपलब्ध हैं। अगर आपको पीरियड्स के दौरान ऊपर बताए गए लक्षण नजर आते हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं और इलाज की प्रक्रिया को शुरू करवाएं।

Read Next

PCOS और PCOD में पेट की चर्बी जल्दी क्यों बढ़ती है? डॉक्टर से समझें

Disclaimer