Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Doctor Verified

पीरियड खत्म होने के बाद बच्चेदानी का मुंह कितने दिन खुला रहता है? डॉक्टर से जानें

कई महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि पीरियड्स के दौरान और बाद में गर्भाशय का मुंह कितना खुला रहता है और कब वह सामान्य स्थिति में लौट आता है? आइए जानते हैं-

महिलाओं का शरीर प्रकृति की एक अनोखी रचना है। एक महिला के शरीर से हर महीने ब्लीडिंग होती है, इसके बावजूद वो खड़ी होती है और अपने रोजमर्रा के काम को खत्म करती है। प्रकृति की इस अनोखी रचना में महिलाओं को होने वाले पीरियड्स बहुत ही खास और अहम हिस्सा माना जाता है। हर महीने महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो उनके गर्भाशय की परत के बनने और झड़ने का कारण बनते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान महिलाओं का गर्भाश्य और गर्भाशय का मुंह एक अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कई महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि पीरियड्स के दौरान और बाद में गर्भाशय का मुंह कितना खुला रहता है और कब वह सामान्य स्थिति में लौट आता है? ऐसे में आइए जयपुर के दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता (Dr. shikha gupta, Laparoscopic surgeon and IVF specialist, DIVA hospital and IVF centre) से जानते हैं कि पीरियड खत्म होने के बाद बच्चेदानी का मुंह कितने दिन खुला रहता है?

गर्भाशय का मुंह क्या होता है?

गर्भाशय का मुंह यानी सर्विक्स, योनि और गर्भाशय के बीच की एक पतली नली जैसा हिस्सा होता है। यह एक छोटा सा द्वार होता है, जो न सिर्फ पीरियड्स के दौरान ब्लड और टिशू को बाहर निकलने देते हैं, बल्कि प्रेग्नेंसी के समय बच्चे के जन्म के पैदा होने का रास्ता भी बनाता है। आम दिनों में सर्विक्स थोड़ा बंद रहता है और इसकी सतह सख्त होती है। लेकिन, पीरियड्स, ओव्यूलेशन और प्रेग्नेंसी जैसे समय में इसमें बदलाव आता है।

इसे भी पढ़ें: एबॉर्शन के बाद ये 5 लक्षण हो सकते हैं गर्भाशय डैमेज होने का संकेत, न करें नजरअंदाज

पीरियड्स के दौरान क्या होता है गर्भाशय के साथ क्या होता है?

पीरियड्स के दौरान शरीर गर्भाशय की परत को बाहर निकालने लगता है। इस प्रक्रिया में गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है, जिससे ब्लड और टिशू को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इस समय गर्भाशय का मुंह थोड़ा खुल जाता है, ताकि यह डिस्चार्ज आसानी से बाहर आ सके। इसके साथ ही, गर्भाशय का मुंह थोड़ा मुलायम हो सकता है।

How-many-days-does-the-uterus-open-inside

इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी का मुंह डिलीवरी से कितने दिन पहले खुलता है? डॉक्टर से जानें

पीरियड के बाद गर्भाशय का मुंह कब बंद होता है?

डॉ. शिखा गुप्ता के अनुसार, पीरियड्स खत्म होने के 1 या 2 दिन तक सर्विक्स थोड़ा कुला रहता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे फिर से बंद होने लगता है और सख्त हो जाता है। जब महिला का ओव्यूलेशन पास आता है, तो सर्विक्स फिर से मुलायम और थोड़ा खुल सकता है, जिससे स्पर्म अंदर जा सके। इसलिए, कहा जाता है कि पीरियड्स खत्म होने के 1-2 दिन बाद तक गर्भाशय का मुंह थोड़ा खुला रहता है, फिर वह सामान्य स्थिति में लौट आता है।

निष्कर्ष

पीरियड्स के दौरान और उसके 1-2 दिन बाद तक गर्भाशय का मुंह यानी सर्विक्स खुला रहता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे शरीर पीरियड ब्लड को बाहर निकाल पाता है। लेकिन इस समय महिलाओं में इंफेक्शन का खतरा भी ज्यादा होता है, जिस कारण साफ-सफाई और सावधानी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik

Read Next

गर्भनिरोधक गोली लेने के कितने समय बाद सेक्स करना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 25, 2025 17:20 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content