मानसून में बढ़ जाता है वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन का खतरा, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Yeast Infection Home Remedies: मानसून के दौरान वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय -
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बढ़ जाता है वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन का खतरा, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय


Yeast Infection Home Remedies In Hindi: मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में महिलाओं को वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। यीस्‍ट इंफेक्‍शन कैंडिडा एल्बिकांस नामक फंगस से होता है। यीस्ट इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गीले और गंदे कपड़े पहनना, साफ-सफाई न रखना, टाइट कपड़े पहनना, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आदि। यीस्‍ट इंफेक्‍शन के सबसे आम लक्षण योनि में खुजली और जलन होना हैं। इसके अलावा व्‍हाइट डिसचार्ज, चकत्ते, लालिमा, सूजन और दर्द जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। कई महिलाऐं इसके बारे में बात करने से हिचकिचाती या शर्माती हैं। लेकिन वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन के कारण आपको काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में, इस समस्‍या से निपटने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं मानसून में वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय (Home remedies to get rid of vaginal yeast infection during monsoon In Hindi) -

1. नारियल का तेल 

नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है, जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। अगर आप यीस्ट इंफेक्शन से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आप ऐसा दिन में 2-3 बार कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको इंफेक्शन से जल्द राहत मिलेगी।

2. एप्पल साइडर विनेगर 

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। यह वेजाइना के पीएच लेवल के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके लिए आप गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर खाली पेट पिएं। इसके अलावा, आप पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर प्रभावित हिस्से को साफ भी कर सकते हैं।

Yeast-Infection-Remedies

3. टी ट्री ऑयल

वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाएं। फिर कॉटन की मदद से इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें। ध्यान रखें कि टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल सीधे त्वचा पर कभी नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नाभि में हो गया है इंफेक्शन, तो अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, मिलेगा आराम

4. दही

दही में लैक्टोबैसिलस नामक बैक्टीरिया पाया जाता है, जो योनि में हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। दही योनि के पीएच संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन से बचाव के लिए दही को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, आप 1-2 चम्मच दही लेकर प्रभावित हिस्से पर लगायें। आधे से एक घंटे बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको इंफेक्शन से जल्द राहत मिल सकती है।

5. नीम 

नीम औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो योनि के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पानी से योनि को साफ कर सकते हैं। इसके लिए पानी में नीम की पत्तियों को डालकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा कर लें और इससे नहाएं। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: फंगल इंफेक्शन होने पर इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, दूर होगी समस्या

वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर आपकी समस्या बढ़ रही है, तो आपको तुंरत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Read Next

नाखूनों के आसपास की त्वचा हो गई काली? इन 5 घरेलू उपायों से दूर करें ये कालापन

Disclaimer