Aloe Vera to Cure Fungal Infection in Hindi: मॉनसून में फंगल इंफेक्शन होना बेहद आम है। यह इंफेक्शन या संक्रमण तब होता है, जब फंगस शरीर पर सीधे हमला करती है। इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिससे शरीर इंफेक्शन की चपेट में आ जाता है। यह शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है। फंगल इंफेक्शन पैरों की उंगलियों के बीच, एड़ी, नाखूनों, जननांगों और हाथों पर हो सकता है। फंगल इंफेक्शन होने पर अक्सर लोग एंटीसेप्टिक क्रीम लगाते हैं। लेकिन आप चाहें तो फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं। तो आइए, इस लेख में जानते हैं फंगल इंफेक्शन ठीक करने के लिए एलोवेरा कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए-
फंगल इंफेक्शन होने पर एलोवेरा कैसे लगाएं?- How to Use Aloe Vera to Cure Fungal Infection in Hindi
1. एलोवेरा जेल लगाएं
अगर मॉनसून में फंगल इंफेक्शन हो गया है, तो आप एलोवेरा को प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। अब इसे फंगल इंफेक्शन पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा पर पानी से साफ कर लें। आप चाहें तो रातभर के लिए लगाकर भी छोड़ सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। आप चाहें तो एलोवेरा को सीधे तौर पर त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप प्लांट एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर मार्केट में मिलने वाला जेल भी लगा सकते हैं।
2. एलोवेरा और हल्दी
फंगल इंफेक्शन ठीक करने के लिए आप एलोवेरा में हल्दी मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसमें चुटकीभर हल्दी डालें। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। एलोवेरा की तरह, हल्दी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। एलोवेरा और हल्दी, दोनों का मिश्रण फंगल इंफेक्शन को काफी हद तक ठीक करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- फंगल इंफेक्शन होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी खुजली और जलन की समस्या
3. एलोवेरा और नीम के पत्तों रस
आप एलोवेरा में नीम के पत्तों का रस मिलाकर भी फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें नीम के पत्तों का रस निकाल लें। अब इसे फंगल इंफेक्शन पर लगा लें। अगर आप दिन में 2-3 बार इस पेस्ट को लगाएंगे, तो फंगल इंफेक्शन से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, नीम के पत्तों के रस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय
4. एलोवेरा और गुलाब जल
फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा में गुलाब जल मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को फंगल इंफेक्शन पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। हर रोज दो बार इस पेस्ट को लगाने से फंगल इंफेक्शन को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। गुलाब जल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और एलोवेरा त्वचा से जुड़े रोगों को दूर करने में मदद करता है।