Home Remedies to Remove Stuck in Throat: सर्दी-जुकाम या खांसी होने पर गले में बलगम फंसना एक आम समस्या है। लेकिन कई बार गले में भोजन के टुकड़े या कई अन्य चीजें फंस जाती हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति परेशान हो सकता है। आपको बता दें कि जब हम कुछ खाते हैं, तो कई मांसपेशियां और नसें मिलकर भोजन को मुंह से पेट तक ले जाने का काम करती हैं। ऐसे में जब इस प्रक्रिया के दौरान थोड़ी-सी गड़बड़ी होती है, तो खाना गले से नीचे नहीं जा पाता है और गले में ही अटक जाता है। गले में फंसा भोजन व्यक्ति को काफी परेशान कर सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति का दम घुट सकता है और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। कई मामलों में गले में कुछ अटकने पर डॉक्टर से मिलना जरूरी होता है। लेकिन कुछ स्थितियों में घरेलू उपायों की मदद से भी गले में अटकी चीजें आसानी से निकल सकती हैं। तो आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं गले में कुछ अटकने पर कौन-से घरेलू उपाय अपनाने चाहिए।
गले में कुछ अटक जाए तो क्या करें?- Gale me Kuch Atak Jaye to Kya Kare
1. मक्खन
अगर आपके गले में कुछ अटक गया है, तो आप मक्खन का सेवन कर सकते हैं। मक्खन फूड पाइप को चिकना करने में मदद करता है। इससे गले में फंसा हुआ खाना आसानी से निकल जाएगा। दरअसल, मक्खन गले को नम करने में मदद करता है। इसलिए जब आपको लगे कि गले में कुछ अटक गया है, तो तुरंत मक्खन का सेवन कर लें।
इसे भी पढ़ें- गले में अटका हुआ लगने और बेचैनी होने पर आजमाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, तुरंत दूर होगी आपकी समस्या
2. दूध में भीगा हुआ ब्रेड का टुकड़ा
गले में खाना या कुछ अन्य पदार्थ अटक जाने पर आप ब्रेड का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप ब्रेड का टुकड़ा लें। इसे पानी या दूध में भिगोकर रख दें। फिर इस ब्रेड को खा लें। दूध में भिगोने से ब्रेड का टुकड़ा नम हो जाएगा। इससे गले में अटकी चीज आसानी से निकल जाएगी और आपको काफी आराम मिलेगा।
3. केला खाएं
अगर गले में कोई चीज अटक गई है, तो केला खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। केले का एक टुकड़ा खाने से गले में अटकी चीज को निकालने में मदद मिल सकती है। जब आप केला खाते हैं, तो इससे गला नम होने लगता है। इससे गले में फंसी चीज निकल जाती है। केला को आसानी से गले से निगला जा सकता है। ऐसे में जब केला पेट में जाता है, तो गले में अटकी चीज भी केले के साथ ही अंदर चली जाती है।
4. सॉफ्ट ड्रिंक
गले में अटकी चीज को निकालने में सॉफ्ट ड्रिंक भी असरदार साबित हो सकता है। सॉफ्ट ड्रिंक गले को नमी प्रदान करता है और इससे निगलने की प्रक्रिया आसान बनाता है। सॉफ्ट ड्रिंक भोजन को तोड़ने में मदद करता है। इसलिए जब आप सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं, तो गले में अटकी चीज आसानी से पेट में चली जाती है।
इसे भी पढ़ें- गैस के कारण गले में हो सकती है दर्द की परेशानी? जानें कारण और बचाव के उपाय
5. पेपरमिंट टी
पेपरमिंट टी में मेन्थॉल होता है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। अगर आपके गले में कुछ अटक जाता है, तो भी पेपरमिंट टी का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। पेपरमिंट टी के साथ गले में अटकी चीज भी आसानी से पेट में चली जाती है। यह गले में जमा कफ को निकालने में भी असरदार होता है।