
Home Remedies For Rosacea In Hindi: रोजेशिया त्वचा से जुड़ी एक सामान्य बीमारी है। इसमें चेहरे की त्वचा लाल हो जाती है और जलन भी होती है। रोजेशिया के कारण त्वचा रूखी, सूजी हुई, मोटी और खुरदरी दिखने लगती है। कई बार चेहरे पर लालिमा के साथ लाल धब्बे भी होने लगते हैं। यह समस्या ज्यादातर उन लोगों में देखने को मिलती है, जिनका रंग साफ होता है। अक्सर लोग रोजेशिया के इलाज के दवाओं, क्रीम और लोशन का सहारा लेते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इसे ठीक कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको रोजेशिया से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बता रहे हैं-
रोजेशिया का घरेलू उपचार - Home Remedies For Rosacea In Hindi
हल्दी
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। रोजेशिया के उपचार के लिए हल्दी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण होते हैं। यह त्वचा की खुजली, सूजन और जलन से राहत दिला सकती है। इसके लिए आप हल्दी पाउडर को पानी या एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
एलोवेरा
रोजेशिया के इलाज में एलोवेरा काफी प्रभावी साबित हो सकता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ ही मॉइश्चराइज भी करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने में मददगार हैं। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे स्किन की रेडनेस और जलन से राहत मिलती है। इसके लिए आप प्रभावित हिस्से पर ताजा एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।

कैमोमाइल
त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में कैमोमाइल काफी प्रभावी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा को एक सूदिंग इफेक्ट देता है। रोजेशिया की समस्या से राहत पाने के लिए आप कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जैतून या बादाम के तेल में कैमोमाइल तेल की कुछ बूंदें मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: एक जैसे लग सकते हैं रोजेशिया, एक्जिमा, सोरायसिस और कोल्ड सोर्स के लक्षण, जानें कैसे पहचानें अंतर
नारियल का तेल
रोजेशिया के इलाज में नारियल का तेल भी काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रात में सोने से पहले नारियल तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें। इससे पिंपल्स को ठीक करने में भी मदद मिलेगी।
शहद
शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और खुजली को कम करने में काफी प्रभावी हैं। इसके अलावा, शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं, इसलिए यह त्वचा को ड्राई होने से बचाता है। अगर आप रोजेशिया की समस्या से परेशान हैं, तो कच्चा शहद लेकर प्रभावित स्थान पर शहद लगाएं। करीब आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की खुजली ने कर दिया है परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत
रोजेशिया को ठीक करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version