Doctor Verified

इन 4 कारणों से बच्चेदानी में हो जाती हैं कई तरह की परेशानियां, लक्षणों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

गर्भाशय में एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़े किसी भी लक्षण को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 4 कारणों से बच्चेदानी में हो जाती हैं कई तरह की परेशानियां, लक्षणों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज


Reasons of Uterus Related Problems in Hindi: बच्चेदानी या गर्भाशय महिलाओं के शरीर का अहम अंग होता है। यह गर्भधारण के लिए जिम्मेदार होता है। बच्चेदानी में बच्चे का विकास होता है। लेकिन, कई बार महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को रक्तस्त्राव, दर्द और भी कई गंभीर बीमारियों से परेशान होना पड़ता है। गर्भाशय में एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़े किसी भी लक्षण को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि बच्चेदानी से जुड़ी कोई भी समस्या होने के पीछे ये कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मेक्स हेल्थकेयर की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. ऋचा सिंघल से जानते हैं

किन कारणों से आती है बच्चेदानी में कोई भी परेशानी

1. हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव बच्चेदानी से जुड़ी कई समस्याओं का एक मुख्य कारण हो सकता है। दरअसल, जब महिला के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है, तो इसकी वजह से उसकी बच्चेदानी में एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉइड्स जैसी गंभीर बीमारियां होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस स्थिति में महिला को ज्यादा रक्तस्त्राव और पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। हार्मोनल बदलाव की वजह से मासिक धर्म चक्र में भी अनियमितता आ सकती है।

2. दवाइयों का ज्यादा सेवन

अगर आप दवाइयों का ज्यादा सेवन करती हैं, तो भी गर्भाशय या बच्चेदानी से जुड़ी समस्या का जोखिम बढ़ सकता है। दवाइयों के ज्यादा सेवन से हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं। यह बच्चेदानी में किसी भी तरह की समस्या का कारण बन सकता है। खासकर, अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक्स और स्टेरॉइड्स का सेवन बच्चेदानी को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में हार्मोनल बदलावों के कारण हो सकती हैं ये 5 यौन समस्याएं, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

uterus-problem-causes-inside

3. खराब खान-पान और लाइफस्टाइल

खराब खान-पान यानी फास्ट फूड्स, जंक फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स। जो महिलाएं इन फूड्स का ज्यादा मात्रा में सेवन करती हैं, उनकी बच्चेदानी में किसी भी तरह की समस्या होने का जोखिम बढ़ सकता है। क्योंकि खराब डाइट लिवर, किडनी और हृदय के साथ ही बच्चेदानी को भी प्रभावित कर सकता है। वहीं, अगर आप अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, तो भी बच्चेदानी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

4. यूरिन इंफेक्शन

अगर आपको बार-बार यूरिन इंफेक्शन होता है, तो इसकी वजह से आपकी बच्चेदानी भी प्रभावित हो सकती है। वहीं, अगर यूरिन इंफेक्शन लंबे समय तक बना रहता है तो इससे बच्चेदानी से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको पेशान में जलन या दर्द महसूस हो तो इस लक्षण को बिलकुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- इन 5 स्थितियों में पड़ सकती है बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत, डॉक्टर से जानें क्यों होता है जरूरी?


हार्मोनल बदलाव, दवाइयों का ज्यादा सेवन, यूरिन इंफेक्शन और खराब खान-पान बच्चेदानी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का कारण बन सकते हैं। अगर आपको कोई लक्षण महसूस हो तो उसे नजरअंदाज बिलकुल न करें।

Read Next

चाइल्डहुड ट्रॉमा के कारण हो सकती है पीसीओडी की समस्या, एक्सपर्ट से जानें क्या है दोनों में कनेक्शन

Disclaimer