Exercise to Weight Loss in Winters in Hindi: वजन घटाना किसी बड़े टास्क से कम नहीं है। आजकल हर अधिकतर लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। कोई बैली, तो कोई जांघ के फैट से परेशान है। इतना ही नहीं, किसी का शरीर थुलथुला होता है। ऐसे में लोगों के शरीर में फिटिंग के आउटफिट भी नहीं मिल पाते हैं। मोटापा आपकी पर्सनैलिटी को खराब कर देता है। ऐसे में वजन को मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है। कोई व्यक्ति वजन कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेता है, तो कोई जिम में जमकर पसीना बहाता है। लेकिन अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में अकसर लोग जिम नहीं जा पाते हैं। ऐसे में घर पर ही एक्सरसाइज करना सही होता है। आप भी वजन कम करने के लिए इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आइए, Yobics workout की फिटनेस ट्रेनर डॉ. कविता नालवा से जानते हैं-
सर्दियों में वजन घटाने के लिए करें ये एक्सरसाइज
1. बर्पीज एक्सरसाइज करें
आप सर्दियों में वजन कम करने के लिए बर्पीज एक्सरसाइज कर सकते हैं। बर्पीज एक्सरसाइज करने से फैट और कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना घर पर ही बर्पीज एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। इस एक्सरसाइज को करने से थाई फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। आप इस एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं। रोजाना 15-20 मिनट बर्पीज एक्सरसाइज करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। बर्पीज एक्सरसाइज मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
2. स्किपिंग यानी रस्सी कूदना
स्किपिंग एक बेस्ट एक्सरसाइज है, जो संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप सर्दियों में वजन घटाने के लिए इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। स्किपिंग करने से पेट और बॉडी का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। आप रोजाना इस एक्सरसाइज को करके अपना वजन घटा सकते हैं। आप शुरुआत में 5-10 मिनट स्किपिंग कर सकते हैं। फिर धीरे-धीरे इसका समय बढ़ा सकते हैं। स्किपिंग करने से कैलोरी बर्न होती है। मोटापे से परेशान लोगों को स्किपिंग जरूर करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन
3. सीढ़ियां चढ़ना
सीढ़ियां चढ़ना एक तरह की एक्सरसाइज है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। इस आप वर्कआउट की तरह कर सकते हैं। रोजाना सुबह 10-15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने से आपकी कैलोरी और फैट बर्न हो सकती है। इससे मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं और उनका विकास होता है। सीढ़ियां चढ़ने से बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है। इससे आप स्वस्थ और फिट रहेंगे।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए करते हैं कार्डियो एक्सरसाइज, तो इन 5 टिप्स को जरूर करें फॉलो, तेजी से होगा वेट लॉस
4. जंपिंग स्क्वैट्स
वजन घटाने के लिए जंपिंग स्क्वैट्स करना भी फायदेमंद होता है। इस एक्सरसाइज को करने से ताकत बढ़ती है। साथ ही, मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। जंपिंग स्क्वैट्स करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। आप रोजाना इस एक्सरसाइज को करके खुद को फिट रख सकते हैं। स्क्वाट्स करने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। नियमित रूप से स्क्वैट्स करने से कैलोरी बर्न होती है और आपका फैट भी कम होता है। इससे आपको एक परफेक्ट फिगर मिलेगी और आप कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।