पीरियड्स में एक्सरसाइज करना होता है फायदेमंद, डॉक्टर से जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

पीरियड्स आने पर एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा होता है। एक्सरसाइज करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस बात का ध्यान रखें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में एक्सरसाइज करना होता है फायदेमंद, डॉक्टर से जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं


पीरियड्स के पहले कुछ दिन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुविधाजनक हो सकते हैं, खासकर अगर इस दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही हो।  ऐसे में महिलाएं एक्सरसाइज करने से परहेज करती हैं, और ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहती है। लेकिन पीरियड्स में भी महिलाओं के लिए एक्सरसाइज करना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आपको एक्सरसाइज के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, साथ ही किस तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए ये जानना बहुत जरूरी होता है। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मनन वोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने के फायदे और क्या करें-क्या नहीं इस बारे में भी जानकारी साझा की है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

पीरियड्स में एक्सरसाइज करने के फायदे - Benefits of Exercising During Periods in Hindi

मासिक धर्म चक्र के दौरान प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन दोनों अपने सबसे निचले स्तर पर होते हैं, जिससे अक्सर लोगों को थकान और सुस्ती महसूस होती है। पीरियड्स के शुरुआती दिन आपके मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों के लिए मुशकिल हो सकता है। लेकिन इसमें एक्सरसाइज करना बंद करना सही नहीं है, बल्कि ये आपके दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। 

1. व्यायाम मासिक धर्म के दौरान होने वाले थकान जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है। 

2. व्यायाम करने से आपके शरीर को उच्च एंडोर्फिन मिलता है, जिससे आपका मूड अच्छा होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़े : अनियमित पीरियड्स की रहती है समस्या? राहत के लिए आजमाएं ये 5 प्राकृतिक तरीके

3. एंडोर्फिन रिलीज एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है और आपके पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन, सिरदर्द, पीठ दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

Exercise During Periods

पीरियड्स के दौरान व्यायाम करते समय क्या करें और क्या न करें? - Do's And Don'ts While Exercising During Periods in Hindi

एक्सरसाइज करते समय क्या करें:

अपने शरीर की सुनें

    • हल्की सैर या जॉगिंग के लिए जाएं
    • कम तीव्रता वाले एक्सरसाइज करें 
    • योगासन करें
    • हल्के वर्कआउट करें, जिसे करने में आपको ज्यादा मुश्किल न हो। 

एक्सरसाइज करते समय क्या न करें:

  • अत्यधिक तीव्रता वाले वर्कआउट करने से बचें
  • ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करने से बचें
  • एक्सरसाइज के दौरान पीरियड हाइजीन पर ध्यान दें
  • घबराहट होने, या अजीब महसूस होने पर एक्सरसाइज करना बंद कर दें

Image Credit : Freepik

 

Read Next

रोज कुंग-फू पांडा वार्मअप करने से आप रहेंगे हेल्दी, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version