वजन घटाने में बहुत फायदेमंद हैं ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Aerobic Exercise For Weight Loss: वजन कम करने के लिए एरोबिक्स एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद है, इनका अभ्यास करना आसान है और बहुत कारगर हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में बहुत फायदेमंद हैं ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, सेहत को मिलते हैं कई फायदे


Aerobic Exercise Benefits For Weight Loss: यह तो हम सभी जानते हैं कि वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करना कितना जरूरी है। लेकिन यह भी सिर्फ तब कारगर होता है, जब इसके साथ स्वस्थ और संतुलित आहार भी लेते हैं, साथ ही जंक, प्रोसेस्ड और मीठे फूड्स से दूर रहते हैं। लेकिन अक्सर कुछ लोग सबकुछ खाते हैं, फिर जिम में खूब पसीना बहाते हैं क्योंकि इससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। ऐसा करना कभी-कभी ही फायदेमंद होता है, क्योंकि हमेशा अपने शारीरिक क्षमता से अधिक व्यायाम करने से सेहत आपकी शारीरिक एनर्जी कम होती है, मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है और चोटिल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। यह सिर्फ फैट लॉस ही नहीं, बल्कि मलस लॉस का भी कारण बनता है।

वहीं इसके विपरीत संतुलित आहार के साथ कुछ साधारण एरोबिक एक्सरसाइज करने से भी आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है, यह आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता हैं, साथ ही इनके लिए आपको जिम में घंटों पसीना बहाने की भी जरूरत नहीं होती है। आप इन एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको तेजी से वजन कम करने के लिए 5 एरोबिक्स बता रहे हैं।

Aerobic Exercise Benefits For Weight Loss

वजन घटाने के लिए बेस्ट एरोबिक एक्सरसाइज

1. पैदल चलना

यह एक ऐसी सिंपल एक्सरसाइज है, जिसे आप पूरे दिन कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। यह कैलोरी बर्न करने में बहुत प्रभावी है, साथ ही रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आप एनर्जेटिक रहते हैं, साथ ही कई गंभीर रोग भी आपसे दूर रहते हैं।

इसे भी पढें: रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, रहेंगे फिट और हेल्दी

2. दौड़ लगाना

पैदल चलने की तरह दौड़ने से भी आपको तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में फायदेमंद है और शरीर में एनर्जी को बढ़ावा देता है। यही आप सुबह या शाम के समय, इसका अभ्यास कर सकते हैं।

3. साइकिलिंग

यह एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है, क्योंकि यह आपके संपूर्ण शरीर की मांसपेशियों पर काम करती है। यह बहुत ही सरल और मजेदार व्यायाम है, जो शरीर में रक्त को पंप करने में मदद करता है। रोजाना 30 मिनट साइकिलिंग करने से वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।

4. स्विमिंग

साइकिलिंग की तरह स्विमिंग भी आपके संपूर्ण शरीर की मांसपेशियों पर काम करती है। यह आपके भुजाओं, पैर, हाथ, कमर लगभग सभी अंगों को टोन करने में मदद करती है। रोजाना 30 मिनट अभ्यास करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा।

5. रस्सी कूदना

इस व्यायाम करने से आपके आपके हाथ, पेट और पैर की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है। तेजी सो कैलोरी बर्न करने और वजन प्रबंधन के लिए यह एक्सरसाइज बहुत लाभकारी है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में यह एक बहुत प्रभावी व्यायाम है।

इसे भी पढें: अल्जाइमर और डिमेंशिया को रोकने के लिए रोज करें 5 ब्रेन एक्सरसाइज

6. डांसिंग और ज़ुम्बा

दोनों ही बहुत वजन घटाने में बहुत प्रभावी, मजेदार और कारगर व्यायाम हैं। इसके अलावा यह आपके शरीर में लचीलेपन को भी बढ़ावा देते हैं, इनसे वजन घटाने में तो मदद मिलती है, आपका शरीर भी अधिक लचीला बनता है।

All Image Source: freepik

Read Next

ट्रेडमिल पर दौड़ते समय न करें ये 5 गलतियां, पड़ सकती हैं सेहत पर भारी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version