Expert

वजन कम करने के लिए करें आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

वजन कम करने के लिए आप आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और इन्हें करने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन कम करने के लिए करें आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका


Isometric Exercises Benefits For Weight Loss: कुछ लोग वजन को कम तो करना चाहते हैं परंतु उन्हें एक्सरसाइज के लिए अलग से समय निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों के लिए आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज बेहद ही कारगर होती है। इसमें पूरे शरीर की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज में उन व्यायाम को शामिल किया जाता है, जिनमें ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है। जिन लोगों को घंटों जिम जाने का समय नहीं मिलता है उनके लिए इससे वजन को कम करना बेहद आसान हो जाता है। योगा एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा के अनुसार आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज आपके शरीर की सभी मसल्स को टोन्ड करती है। सात ही यह, आपके वजन को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। आगे जानते हैं इसके फायदे ( isometric exercises benefits) और वजन कम करने वाली आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज। 

वजन कम करने के लिए फायदेमंद है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज - Isometric Exercises Benefits For Weight Loss In Hindi 

तेजी से कैलोरी बर्न करें

आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज एक साथ कई मांसपेशियों को एक्टिव करती है, जिससे यह कई पारंपरिक एक्सरसाइज की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न करती है। लंबे समय तक बिना हिले-डुले एक ही स्थिति में रहने से आपकी मांसपेशियां अधिक मेहनत करती हैं। ऐसे में एनर्जी तेजी से बर्न होती है और फैट कम होता है। 

मेटाबॉलिज्म को करें बेहतर

नियमित रूप से आइसोमेट्रिक व्यायाम करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे आपको शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से आपका भोजन पोषक तत्वों का अवशोषण सही तरह कर पाता है। साथ ही, शरीर में जमा फैट दूर होने लगता है। 

मसल्स स्ट्रेंथ का बढ़ना  

आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज को करते समय आपको एक ही पोजीशन में  कुछ देर के लिए स्थिर रहना होता है। ऐसे में आपकी मांसपेशियों की स्ट्रेंथ पावर बढ़ती है। इससे आपके शरीर में जमा फैट कम होता है और बॉडी टोन्ड होती है। 

वजन कम करने के लिए आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज - Isometric Exercises For Weight Loss In Hindi 

प्लांक (Plank)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपनी कोहनियों को सीधे अपने कंधों के नीचे रखते हुए और अपने शरीर को सिर से एड़ी तक एक सीधे रखते हैं। यह पुश-अप की शुरुआती स्थिति की तरह होती है। इस पोजीशन में स्थिरता बनाए रखें। शुरुआत में आप इस एक्सरसाइज को 3 से 5 मिनट तक कर सकते हैं। लेकिन, धीरे-धीरे समय को बढ़ा सकते हैं। 

isometric exercise for weight loss

दीवार के सहारे बैठना (Wall Sit)

इससे पैरों की मांसपेशियों का फैट दूर होता है। इसे करने के लिए आप दीवार को पीठ के सहारे बैठने की पोजीशन में करीब 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें। इससे पेट और जांघों पर दबाव पड़ता है। इससे पैरों में जमा चर्बी तेजी से दूर होती है। 

स्टेटिक लंज होल्ड (Static Lunge Hold)

इस एक्सरसाइज में एक पैर के साथ आगे बढ़ें और अपने शरीर को तब तक नीचे रखें जब तक कि दोनों घुटने 90 डिग्री के कोण पर मुड़ न जाएं, यह सुनिश्चित करें कि आपका अगला घुटना आपके टखने के साथ एलाइन्ड रहे। पैरों को बदलने से पहले 30 सेकंड से एक मिनट तक अपनी पीठ सीधी रखें। यह व्यायाम पैरों और पीठ की मांसपेशियों के साथ ही शरीर के निचले हिस्से की ताकत को बढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए घर पर करें ये 6 आसान एक्सरसाइज, कैलोरी और फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

इन एक्सरसाइज को करते समय व्यक्ति को थोड़ी मुश्किल हो सकती है। लेकिन, नियमित अभ्यास से वजन तेजी से कम हो जाता है। यह एक्सरसाइज करते समय व्यक्ति को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

Read Next

फिट रहने के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी करती हैं स्कंदासन, आप भी कर सकते हैं डेली रूटीन में शामिल

Disclaimer