फिट रहने के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी करती हैं स्कंदासन, आप भी कर सकते हैं डेली रूटीन में शामिल

शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे स्कंदासन करती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं इस आसन को करने के फायदे और तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिट रहने के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी करती हैं स्कंदासन, आप भी कर सकते हैं डेली रूटीन में शामिल


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिटनेस को लेकर बखूबी जानी जाती हैं। फिट रहने के लिए वे नियमित तौर पर योग करने के साथ ही फीजिकल एक्टिविटीज में भी शामिल होती रहती हैं। आमतौर पर भी वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनेस से जुड़ी टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे स्कंदासन करती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं इस आसन को करने के फायदे और सही तरीके के बारे में। 

स्कंदासन करने के फायदे 

  • स्कंदासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
  • इसे करने से आपकी फीजिकल स्ट्रेंथ बढ़ती है साथ ही शरीर में मजबूती भी आती है। 
  • स्कंदासन करने से ग्लूट्स और हैमिस्ट्रिंग पर अच्छा असर पड़ता है। इससे हैमिस्ट्रिंग के आस-पास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 
  • इस आसन को करने से आपकी शरीर में उर्जा बढ़ती है साथ ही साथ आलस और थकान भी काफी कम होती है। 
  • इस आसन को करने से घुटनों और कमर के दर्द में भी आराम मिलता है। 
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस आसन को कर सकते हैं। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मददगार 

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में इस आसन को करना शरीर में लचीलापन बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद बताया है। अगर आपको पोश्चर से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में इस आसन को कर सकते हैं। यह पेल्विक और हिप्स के आस-पास की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही साथ मांसपेशियों को एक्टिव भी बनाती हैं, जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें - एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा ने एरियल योग करते हुए शेयर की फोटो, जानें इस योग को करने के फायदे 

स्कंदासन करने का सही तरीका 

  • इस आसन को करना काफी आसान है। 
  • इसे करने के लिए आपको सबसे पहले एक मैट बिछाकर सीधे खड़े होना है। 
  • इसके बाद आपको दोनों हाथों को जोड़कर अपने एक पैर को दाईं ओर मोड़ना है। 
  • अब दूसरे पैर को मोड़कर बाईं ओर लाएं। इस दौरान आपको दोनों हाथ आपस में जुड़े रहने चाहिए। 
  • इस दौरान आपको पैर मोड़कर केवल अपनी डायरेक्शन को बदलना है। 
 

Read Next

हाथ में फ्रैक्चर के बाद भी वर्कआउट कर रहे हैं एक्टर विक्की कौशल, जानें इस दौरान बरती जानी वाली सावधानियां

Disclaimer