Evening Exercise Benefits: डायबिटीज के मरीज अक्सर अपनी डाइट और एक्सरसाइज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। कई बार वे इससे जुड़े मिथकों को भी फॉलो करने लगते हैं। डायबिटीज से बचने और इसे कम करने में एक्सरसाइज निश्चित तौर पर फायदेमंद साबित होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटिक रोगियों के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय क्या होता है। हाल ही में जर्नल ओबेसिटी में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक शाम के समय शारीरिक गतिविधियां और एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
क्या कहती है स्टडी?
स्टडी के शोधकर्ताओं की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए शाम को की जाने वाली एक्सरसाइज सुबह के मकाबले अधिक फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा नियंत्रित रहता है। इस स्टडी में कुछ लोगों को शामिल किया गया, जिन्हें 14 दिनों की निगरानी में रखा गया। इन लोगों को शाम को 6 से 6:30 बजे तक के लिए एक्सरसाइज कराई गई। कुछ दिनों बाद सामने आया कि उनका बॉडी मास इंडेक्स सामान्य निकला। स्टडी की मानें तो विगोरस फीजिकल एक्टीविटीज करने से दिन और रात का ब्लड ग्लूकोज लेवल बेहतर होता देखा गया।
शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे
- शाम को एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- शाम को एक्सरसाइज करने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम होता है साथ ही साथ हार्ट से जुड़ी बीमारियों की भी आशंका कम होती है।
- इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।
- शाम के समय एक्सरसाइज करने से मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं साथ ही साथ नींद भी अच्छी आती है।
- इस समय एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस और एंग्जाइटी कम होती है।
ब्लड शुगर लेवल कम करने के तरीके
- ब्लड शुगर लेवल घटाने के लिए आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहिए और समय-समय पर खाना खाएं।
- ऐसे में हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
- ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- इसके लिए आपको ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए।