यूटरिन फाइब्रॉयड से पीड़ित हैं तो जरूर करें ये 5 योगासन, लक्षणों को मैनेज करने में मिलेगी मदद

यूटरिन फाइब्रॉयड की समस्या है में एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इस समस्या में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
यूटरिन फाइब्रॉयड से पीड़ित हैं तो जरूर करें ये 5 योगासन, लक्षणों को मैनेज करने में मिलेगी मदद


यूटरिन फाइब्रॉयड यूट्रेस से जुड़ी एक प्रकार की समस्या है, जिसमें यूट्रस में मौजूद मांसपेशियों का विकास बड़ी धीमी गति और असमान्य तरीके से होता है। इसे  नजरअंदाज करने से कई बार स्थिति गंभीर और खतरनाक भी हो सकती है। आमतौर पर यह खराब जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण होती है। यूटरिन फाइब्रॉयड की स्थिति में इसका आकार मटर के दाने से लेकर बड़े साइज का भी हो सकता है। ऐसे में आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए। आइये जानते हैं यूटरिन फाइब्रॉयड में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

सुप्ता बंधकोन आसन 

अगर आप यूटरिन फाइब्रॉयड की समस्या से पीड़ित है तो ऐसे में सुप्ता बंधकोन आसन का अभ्यास कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको दोनों पैरों को मोड़कर एक पंजों को साथ में मिलाकर रखना है। अब दोनों हाथों को पेट पर रखें और सांसों को छोड़ते हुए नीचे की ओर झुकें। इसके बाद शरीर को उपर की ओर उठाते हुए लंबी सांस लेनी है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Dubey | Yoga Teacher (@yog_sakshi)

तितली आसन 

इस समस्या से राहत पाने के लिए आप तितली आसन कर सकते हैं। इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ बेहतर होती है साथ ही कमर के दर्द से भी राहत मिलती है। इस आसन को करने से पेल्विक एरिया का ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे इस समस्या से राहत मिल सकती है। इस आसन को करने के लिए आपको दोनों पैरों के पंजों को एकसाथ मिलाकर दोनों पैरों को उपर की ओर मिलाना होता है। 

लंबी सांस लें 

यूटरिन फाइब्रॉयड की समस्या से राहत पाने के लिए आप प्राणायाम कर सकते हैं, जिसमें आपको लंबी सांस सांस लेनी चाहिए। इसके लिए आलथी-पालथी मारकर आपको सांसों पर ध्यान देते हुए प्राणायाम करना चाहिए। इसके लिए आप अनुलोम-विलोम आसन भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - योग की थकान मिटाने के लिए करें ये 5 काम, शरीर को मिलेगी दोगुनी ऊर्जा

ब्रिज पोज 

यूटरिन फाइब्रॉयड की स्थिति होने पर आप ब्रिज पोज का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए आप कैमल पोज या फिर भुजंगासन जैसी एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। 

Read Next

प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो जरूर करें ये 5 स्ट्रेच एक्सरसाइज, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version