Signs Your Body Needs More Nutrients: शरीर को हेल्दी और बीमारियों से बचाने के लिए सही मात्रा में न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्वों) को लेना जरूरी होता है। ऐसे करने से शरीर को ताकत मिलने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, जिससे गंभीर बीमारियों से शरीर का बचाव होता हैं। हेल्दी रहने से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे, समय पर उठेंगे और पेट भी साफ रहेगा। इस तरह के लक्षण स्वस्थ रहने के संकेत है। लेकिन कई बार खराब खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिस कारण शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। जैसै स्किन का रंग हल्का अलग होना , पाचन-तंत्र खराब रहना, कमजोरी और हेयरफॉल। इस तरह के लक्षण लंबे समय तक नजर आने पर शरीर में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की कमी हो सकती हैं। कोच रेणु रखेजा ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण के बारे में बता रही हैं।
1. नाखूनों पर सफेद धब्बे
नाखून पर सफेद धब्बे और नाखून का रंग हल्का होने पर शरीर में जिंक की कमी हो सकती हैं। इस तरह के लक्षण नजर आने पर डाइट में साबुत अनाज और नट्स को शामिल करें। जिंक की कमी के साथ नाखून और हल्के सफेद दाग चोट या संक्रमण के कारकण भी हो सकते हैं।
2. पीली त्वचा
पीली त्वचा होने पर शरीर में खून की कमी और ये एनीमिया के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में खून की कमी दिखने पर पीली त्वचा होने के साथ आंखों के नीचे भी त्वचा का रंग हल्का हो सकता है। ये लक्षण आसानी से नजर आ सकते हैं और लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं।
3. मसूड़ों से खून आना
मसूड़ों में खून आना पर शरीर में विटामिन सी की कमी (स्कर्वी) का लक्षण हो सकता है। यह मसूड़ों की बीमारी और अन्य कारकों के कारण भी हो सकता है। ब्लीडिंग गम्स होने पर ओरल हेल्थ का ध्यान रखने के साथ विटामिन सी के लेवल का भी टेस्ट कराएं।
4. आसानी से चोट लगना
आसानी से चोट लगना शरीर में पोषक तत्वों की कमी का लक्षण हो सकता है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर विटामिन सी, विटामिन के और आयरन की कमी हो सकती हैं। इस तरह के लक्षण नजर आने पर व्यक्ति को जल्दी- जल्दी चोट लगती है।
View this post on Instagram
5. हेयरफॉल
हेयरफॉल से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। कई बार नया ट्रीटमेंट और मौसम के बदलाव के कारण बाल झड़ सकते हैं। लेकिन लंबे समय तक हेयरफॉल होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बायोटिन की कमी आनुवंशिकी, और हार्मोनल परिवर्तन के कारण बाल कमजोर होने टूटने लगते हैं।
6. आंखों के नीचे काले घेरे
आंखों के नीचे काले घेरे शरीर में विटामिन के की कमी के कारण हो सकते हैं। अक्सर लोग इस तरह के लक्षण नजर आने पर कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं लेकिन डार्क सर्कल कम होने का नाम नहीं लेते हैं। इस तरह के लक्षण शरीर में विटामिन के की कमी के हो सकते हैं।
7. बार-बार पीठ के निचले हिस्से में दर्द
विटामिन डी की कमी हड्डी से मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने पर विटामिन डी फूड्स को डाइट में शामिल करें। वहीं कई बार इस तरह का दर्द मांसपेशियों में खिंचाव और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर में इस तरह के लक्षण नजर ये पोषक तत्वों की कमी के संकेत हो सकते हैं। हालांकि, समस्या बढ़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version