Doctor Verified

क्या पीरियड का दर्द उम्र के साथ बढ़ता जाता है? डॉक्टर से जानें

महिलाओं में पीरियड का दर्द एक बेहद आम समस्या है, लेकिन कई महिलाओं का कहना है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, दर्द पहले की तुलना में ज्यादा तेज और परेशान करने वाला हो जाता है। यहां जानिए, क्या पीरियड का दर्द उम्र के साथ बढ़ता जाता है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड का दर्द उम्र के साथ बढ़ता जाता है? डॉक्टर से जानें

यह सोचकर कई महिलाओं को हैरानी होती है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, पीरियड्स के साथ जुड़े अनुभव भी बदलने लगते हैं। कुछ महिलाओं को लगता है कि उनके पीरियड्स यानी मासिक धर्म हल्का और आसान हो गया है, तो कुछ को लगता है कि दर्द और परेशानी बढ़ गई है, लेकिन क्या सच में उम्र बढ़ने के साथ पीरियड का दर्द बढ़ता है, या यह सिर्फ एक मिथक है? यह सवाल हर उस महिला के मन में आता है जो 25-35 की उम्र के बाद भी पीरियड्स के दौरान तेज क्रैम्प्स, मांसपेशियों में खिंचाव या ज्यादा ब्लीडिंग महसूस करती है। इस लेख में जयपुर के दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता (Dr. shikha gupta, Laparoscopic surgeon and IVF specialist, DIVA hospital and IVF centre) से जानिए, क्या पीरियड का दर्द उम्र के साथ बढ़ता जाता है?


इस पेज पर:-


क्या पीरियड का दर्द उम्र के साथ बढ़ता जाता है? - Do period cramps get worse with age

डॉ. शिखा गुप्ता बताती हैं कि पीरियड का दर्द, गर्भाशय की मांसपेशियों के संकुचन (uterine contractions) के कारण होता है। पीरियड के दौरान शरीर एक प्रकार का केमिकल रिलीज करता है, जो गर्भाशय से ब्लड और टिश्यू निकालने में मदद करते हैं। यदि इस केमिकल की मात्रा ज्यादा हो जाए, तो दर्द ज्यादा महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: Period Pain: क्या गर्म पानी पीने से पीरियड्स का दर्द कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

कई महिलाओं में यह देखा जाता है कि 30 की उम्र के बाद पीरियड पहले की तुलना में ज्यादा दर्दनाक हो जाते हैं। डॉ. शिखा गुप्ता कहती हैं, ''उम्र बढ़ने के साथ पीरियड का दर्द बढ़ सकता है, लेकिन यह हमेशा सामान्य नहीं होता। कई बार इसका कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव या कुछ बीमारी भी हो सकती है।'' यानी दर्द बढ़ना एक संकेत भी हो सकता है कि शरीर में कुछ बदलाव हो रहे हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है।

1. हार्मोनल असंतुलन

30 के बाद एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन में उतार-चढ़ाव शुरू हो सकता है, जिससे गर्भाशय में सूजन और क्रैम्प्स बढ़ते हैं।

2. एंडोमेट्रियोसिस

डॉ. शिखा बताती हैं कि कई महिलाएं 25-35 की उम्र में एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण देखने लगती हैं। इसमें गर्भाशय की परत जैसी कोशिकाएं दूसरी जगह बढ़ने लगती हैं, जिससे तेज दर्द होता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स क्रैम्प्स में राहत दिला सकती हैं ये 3 नेचुरल ड्रिंक्स, जानें रेसिपी और फायदे

do period cramps get worse with age

3. फाइब्रॉइड्स

फाइब्रॉइड्स 30-40 की उम्र में ज्यादा आम हैं। ये गर्भाशय की दीवारों पर बनने वाली गैर-कैंसरस गांठें हैं, जो हैवी ब्लीडिंग और दर्द का कारण बनती हैं।

4. पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज

बार-बार इंफेक्शन के कारण पेल्विक एरिया में सूजन बन जाती है। यह पीरियड दर्द को दोगुना कर सकती है।

5. सर्वाइकल कैनाल का संकरापन

कुछ महिलाओं में उम्र के साथ सर्विक्स थोड़ा संकरा हो जाता है, जिससे पीरियड फ्लो बाहर आने में कठिनाई होती है और दर्द बढ़ जाता है।

निष्कर्ष

उम्र बढ़ने के साथ पीरियड दर्द का बढ़ना सिर्फ एक सामान्य बदलाव नहीं है, बल्कि कई बार यह किसी छिपी हुई समस्या का संकेत हो सकता है। दर्द बढ़ने पर अनदेखा न करें, बल्कि डॉक्टर से जांच कराएं। सही समय पर इलाज न सिर्फ दर्द कम करता है, बल्कि फर्टिलिटी को भी सुरक्षित रखता है।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • क्या पीरियड दर्द को कम करने के लिए दवा लेना सही है?

    अगर दर्द बहुत तेज है और रोजमर्रा के काम प्रभावित करता है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं ले सकते हैं।
  • क्या बच्चे होने के बाद पीरियड का दर्द कम हो जाता है?

    कुछ महिलाओं में बच्चे के जन्म के बाद दर्द कम हो सकता है लेकिन यह हर महिला के साथ नहीं होता, विशेषकर जिनमें एंडोमेट्रियोसिस या फाइब्रॉइड्स हैं।
  • क्या पीरियड दर्द हर महीने एक जैसा रहता है?

    हार्मोनल बदलाव, तनाव, डाइट और लाइफस्टाइल के अनुसार दर्द का अनुभव हर महीने अलग हो सकता है।

 

 

 

Read Next

Condom से जुड़े इन 5 मिथ्स पर करते हैं ज्यादातर लोग यकीन, Dr. Cuterus से जानें इनकी सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 04, 2025 18:07 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS