Doctor Verified

प्रेग्‍नेंसी में ग्लूकोज टेस्ट करवाने से पहले और बाद में क्‍या खाएं? बता रहे हैं डॉक्टर

What To Eat Before And After Of Glucose Screening Test In Pregnancy : गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज का पता लगाने के लिए ग्लूकोज टेस्टिंग की जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्‍नेंसी में ग्लूकोज टेस्ट करवाने से पहले और बाद में क्‍या खाएं? बता रहे हैं डॉक्टर


What To Eat Before And After Of Glucose Screening Test In Pregnancy : गर्भावस्था हर महिला के लिए नाजुक दौर होता है। गर्भावस्था में मां को अपने साथ-साथ गर्भ में पलने वाले शिशु का भी खास ख्याल रखना होता है। इसके लिए गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में कई प्रकार के मेडिकल टेस्ट किए जाते हैं। गर्भावस्था में होने वाले महत्वपूर्ण टेस्ट में से एक है ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट (Glucose Tolerance Test)। ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट को मुख्य रूप से गर्भावस्था में जेस्टेशनल डायबिटीज (gestational diabetes) की जांच के लिए किया जाता है।ॉ

गर्भावस्था में होने वाले ग्लूकोज टेस्ट (Importance for Glucose Testing in Pregnancy) से पहले महिलाएं कई प्रकार के सवाल पूछती हैं, जिसमें पहला सवाल ही यही होता है कि ग्लूकोज टेस्ट करवाने से पहले और बाद में उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं और इस सवाल का जवाब तलाश कर रही हैं, तो इस लेख में हम आपको जवाब देने वाले हैं।

ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट क्या है- What is Glucose Tolerance Test

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीलम सूरी के अनुसार, ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट (GTT) एक डायग्नोस्टिक टेस्ट होता है। गर्भावस्था में इस टेस्ट को करने का मुख्य मकसद महिला के शरीर में किस तरह से ग्लूकोज संसाधित होता है, इसकी जांच करना है।गर्भावस्था के दौरान जब शरीर में इंसुलिन हार्मोन का प्रभाव बदलता है, तब कुछ महिलाओं का ब्लड शुगर असामान्य रूप से बढ़ता है। इस स्थिति को मेडिकल की भाषा में जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में सिर में दर्द रहना सामान्य बात है? डॉक्टर से जानें इसका इलाज और बचाव के उपाय

pregnancy-glucose-test-inside

ग्लूकोज टेस्ट कितने प्रकार के होते हैं- How many types of glucose tests

गर्भवती महिलाओं में आमतौर पर दो प्रकार के ग्लूकोज टेस्ट किए जाते हैं:

1. फास्टिंग टेस्ट

इसमें सबसे पहले गर्भवती महिला का व्रत के दौरान ब्लड टेस्ट किया जाता है। फास्टिंग टेस्ट के लिए महिलाओं को सुबह  जब तक टेस्ट के लिए ब्लड ले नहीं लिया जाता है, तब तक भूखे रहना होता है।

2. स्क्रीनिंग ग्लूकोज चैलेंज टेस्ट

इस टेस्ट में गर्भवती महिला को पीने के लिए ग्लूकोज की एक निश्चित खुराक (आमतौर पर 75 ग्राम) दी जाती है। इसके बाद महिला को कुछ समय के लिए आराम करने के लिए कहा जाता है। फिर ब्लड का सैंपल लिया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या बवासीर से ग्रस्त महिला को प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आती है, जानें डॉक्टर से

ग्लूकोज टेस्ट से पहले क्या खाना चाहिए- What to eat before a glucose test

डॉ. नीलम सूरी का कहना है गर्भावस्था में होने वाले ग्लूकोज टेस्ट से पहले खान-पान काफी अहम होता है क्योंकि यह आपके टेस्ट रिजल्ट को प्रभावित कर सकता है। टेस्ट से एक दिन पहले आपका भोजन आपके शरीर के बेसलाइन शुगर स्तर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए ग्लूकोज टेस्ट कराने से पहले सही भोजन करना जरूरी है।

1. संतुलित कार्बोहाइड्रेट - चपाती, ब्राउन राइस, दलिया, साबुत अनाज से बनी रोटियां, आलू, शकरकंद जैसे कार्ब्स युक्त फूड्स लें। ये धीरे-धीरे पचते हैं और ब्लड शुगर को बढ़ने को रोकते हैं।

2. लीन प्रोटीन- अंडे, प्लेन ग्रीक योगर्ट, चिकन, मछली और टोफू शरीर को स्थिर ऊर्जा देते हैं और ब्लड शुगर को संतुलित बनाते हैं।

3. बिना स्टार्च वाली सब्जी -ब्रोकली, पालक, टमाटर, खीरा और पत्तेदार साग का सेवन ग्लूकोज टेस्टिंग से एक रात से पहले करना फायदेमंद होता है। इन सबके अलावा गर्भवती महिलाएं ग्लूकोज टेस्ट से पहले फलियां, मेवे जैसे बीन्स, छोले, दाल और नट बटर का सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

pregnancy-glucose-test-inside2

ग्लूकोज टेस्ट से पहले क्या नहीं खाना चाहिए- What not to eat before a glucose test

1. मीठा खाने से बचें- ग्लूकोज टेस्ट से 24 घंटे पहले किसी भी प्रकार की मिठाई, चॉकलेट और सेवन करने से बचें। ये सभी ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं।

2. पेस्ट्री, सफेद ब्रेड - इस तरह की चीजों को बनाने के लिए चीनी, मैदा और रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की चीजें मुख्य रूप से ब्लड शुगर को ट्रिगर करती हैं।

3. कैफीन - ग्लूकोज टेस्टिंग से 12 से 16 घंटे पहले तक किसी भी प्रकार का कैफीन जैसे की चाय और कॉफी बिल्कुल न पिएं।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में होने वाली आंखों से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से कब मिलें?

ग्लूकोज टेस्ट के दिन सुबह क्या करें- What to do in the morning on the day of the glucose test

डॉ. नीलम सूरी का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को ग्लूकोज टेस्टिंग कराने वाली सुबह कुछ खास बातों का ध्यान रखें, तो इससे ब्लड शुगर ट्रिगर होने से बच सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

  • खाली पेट अस्पताल या लैब जाएं।
  • सुबह उठकर ब्रश कर सकते हैं लेकिन चाय और कॉफी न पिएं।
  • फास्टिंग ब्लड सैंपल देने के बाद ग्लूकोज का घोल पिलाया जाएगा।
  • उसके बाद हर 1-2 घंटे पर ब्लड सैंपल लिया जाएगा।
  • इस दौरान चलना-फिरना कम करें और खुद को शारीरिक आराम दें।

ग्लूकोज टेस्ट के बाद क्या नहीं खाना चाहिए- What not to eat after glucose test

टेस्ट के बाद भी शरीर को सामान्य रखने के लिए कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए क्योंकि टेस्ट के दौरान काफी मात्रा में शुद्ध ग्लूकोज दिया जाता है जिससे शरीर का शुगर लेवल तेजी से ऊपर-नीचे हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है Cervix का हेल्दी रहना, डॉ चंचल शर्मा से जानें इसे हेल्दी कैसे रखें

गर्भावस्था में ग्लूकोज टेस्ट के बाद क्या करना चाहिए- What to do after a glucose test in pregnancy

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि ग्लूकोज टेस्टिंग के 2 घंटों के बाद महिलाएं दोबारा से अपने रेगुलर रूटीन पर वापस आ सकती हैं। गर्भावस्था को स्वस्थ बनाने के लिए खाने में ब्राउन राइस और स्टीम्ड सब्जियों के साथ ग्रिल्ड चिकन और टोफू को शामिल करें। गर्भावस्था में जहां तक संभव हो, संतुलित भोजन पर ध्यान दें जिसमें कार्बोहाइड्रेट, लीन प्रोटीन, हेल्दी फैट, फल और सब्जियों को शामिल करें। जहां तक संभव हो, खुद को हाइड्रेट रखें, ताकि गर्भस्थ शिशु का विकास सही तरीके से हो सके।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

गर्भावस्था में ग्लूकोज टेस्ट मां और बच्चे दोनों की सेहत को दुरुस्त रखने का तरीका है। टेस्ट से पहले संतुलित भोजन करना और टेस्ट के बाद उचित परहेज बरतना बेहद आवश्यक है ताकि रिजल्ट सही आए। अगर आपको पहले से ही डायबिटीज या फैमिली में डायबिटीज की हिस्ट्री रही है तो इस विषय पर डॉक्टर को जानकारी जरूर दें।

Pregnancy Month by Month in Hindi: महीने दर महीने गर्भावस्था की संपूर्ण जानकारी के लिया ये यहाँ पढ़े

1 महीने की गर्भावस्था | 2 महीने की गर्भावस्था | 3 महीने की गर्भावस्था | 4 महीने की गर्भावस्था | 5 महीने की गर्भावस्था | 6 महीने की गर्भावस्था | 7 महीने की गर्भावस्था | 8 महीने की गर्भावस्था | 9 महीने की गर्भावस्था

FAQ

  • गर्भावस्था के दौरान ग्लूकोज टेस्ट कब किया जाता है?

    गर्भावस्था के दौरान ग्लूकोज टेस्ट दूसरी तिमाही में किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान ग्लूकोज टेस्टिंग का मुख्य मकसद गर्भकालीन मधुमेह की जांच करना है।
  • प्रेगनेंसी में ग्लूकोज कितना होना चाहिए?

    मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान सामान्य तौर पर ग्लूकोज लेवल 60-120 mg/dL के बीच होना चाहिए। अगर ग्लूकोज का स्तर इस लेवल से ज्यादा होता है तो ये मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
  • प्रेग्नेंसी में ग्लूकोज को कैसे मैनेज करें

    प्रेग्नेंसी में ग्लूकोज को संतुलित रखने के लिए खाने में संतुलित आहार का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। चीनी और मैदे से बनने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखें।

 

 

 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान रोने से बच्चे पर असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer