Expert

मानसून के दौरान रात में हल्‍का खाना क्‍यों जरूरी है? एक्‍सपर्ट से समझें कारण

मानसून में पाचन धीमा हो जाता है, इसलिए रात में हल्का भोजन खाना चाह‍िए ताकि पेट में गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्‍याएं न हों।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून के दौरान रात में हल्‍का खाना क्‍यों जरूरी है? एक्‍सपर्ट से समझें कारण


मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन यह मौसम शरीर की पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। बारिश के दौरान नमी और वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस हमारे डाइजेशन सिस्टम को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में भारी, ऑयली या मसालेदार भोजन करने पर अपच, गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं ज्‍यादा हो सकती हैं। खासकर रात के समय शरीर की पाचन शक्ति और भी धीमी हो जाती है, ऐसे में भारी खाना, पूरी रात पेट में मौजूद रहता है और सुबह तक सुस्ती, सूजन और थकान महसूस हो सकती है। डाइट एक्सपर्ट्स की मानें, तो मानसून में रात का भोजन हल्का, जल्दी पचने वाला और कम मात्रा में होना चाहिए ताकि नींद अच्छी आए और शरीर सुबह हल्का महसूस करे। यह आदत इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन कंट्रोल करने और स्किन हेल्थ को सुधारने में भी मदद करती है। इस लेख में जानते हैं कि मानसून में रात को हल्का भोजन क्यों जरूरी है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

1. पाचन तंत्र पर कम दबाव पड़ता है- Light Dinner Reduce Burden on Digestive System

मानसून के दौरान पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। अगर आप रात में हैवी खाना खाते हैं, तो डाइजेशन पर ज्यादा दबाव पड़ता है। हल्का खाना पाचन को आसान बनाता है और पेट की गैस, ऐंठन व अपच से राहत दिलाता है। इससे नींद में खलल नहीं पड़ता और सुबह पेट भी साफ होता है। सूप, खिचड़ी या दाल-चावल जैसे हल्के विकल्पों का सेवन सबसे अच्‍छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- रात का भोजन हल्का क्यों होना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

2. हल्‍का ड‍िनर करने से ब्लोटिंग और गैस से राहत म‍िलती है- Light Dinner Prevents Bloating and Acidity

light-dinner-during-monsoon-benefits

मानसून में वातावरण में ज्‍यादा नमी के कारण गैस और ब्लोटिंग की समस्या आम होती है। भारी भोजन इस परेशानी को और बढ़ा सकता है।हल्का और कम मिर्च-मसाले वाला भोजन, पेट में गैस बनने से रोकता है और शरीर को हल्का महसूस कराता है। पाचन सही रहे, तो चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग की शिकायत भी कम होती है, जो मानसून में होने वाली एक आम समस्‍या है।

3. नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है- Light Dinner Improves Sleep Quality

भारी खाना शरीर को लंबे समय तक एक्‍ट‍िव रखता है, जिससे नींद आने में देर लगती है। वहीं हल्का खाना शरीर को रिलैक्स करता है। रात को आसानी से पचने वाला भोजन करने से मेलाटोनिन हार्मोन का लेवल संतुलित रहता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। अच्छी नींद, आपकी इम्‍यून‍िटी और मेंटल हेल्थ दोनों को मजबूत करती है, जो इस मौसम में जरूरी है।

4. हल्‍का ड‍िनर खाने से वजन कंट्रोल होता है- Light Dinner Helps in Weight Management

  • भारी और तला-भुना खाना, शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जोड़ता है, जो वजन बढ़ाने का कारण बनता है।
  • हल्का भोजन खाने से न केवल मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है बल्कि मोटापा भी कंट्रोल में रहता है।
  • रात को कम कैलोरी वाला खाना, फैट स्टोर होने से रोकता है और शरीर को एक्टिव बनाता है।

5. मानसून इंफेक्शन से बचाव होता है- Light Dinner Prevents Monsoon Infection

मानसून में वायरल इंफेक्‍शन, फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा होती हैं। भारी भोजन से इंफेक्‍शन का खतरा और बढ़ जाता है। हल्का खाना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

6. हल्‍का खाना शरीर को डिटॉक्स करता है- Light Dinner Detox Body

रात को हल्का और फाइबर युक्त खाना, खाने से शरीर रातभर में टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है।
यह प्राकृतिक डिटॉक्स सिस्टम को सपोर्ट करता है और स्किन को भी हेल्दी बनाता है। फल, सब्जी और सूप जैसे फूड्स, ल‍िवर की सफाई में मदद करते हैं और पेट को आराम देते हैं।

7. एसिडिटी और सीने में जलन से राहत म‍िलती है- Light Dinner Relieves Acidity and Heartburn

मानसून में तेज मिर्च-मसाले और तेल से बना खाना, एसिडिटी को ट्रिगर करता है। इससे रात को सीने में जलन और खट्टी डकार की समस्या होती है। हल्का भोजन, एसिड को न्यूट्रल करता है और पेट में आराम देता है। छाछ, जीरा पानी या हर्बल टी जैसे पेय पदार्थ भी राहत देने में मदद करते हैं।

हल्के भोजन के लिए ये ड‍िनर ऑप्शन चुनें- Choose These Light Dinner Options

  • मूंग या मसूर दाल के साथ रोटी
  • वेजिटेबल सूप
  • ओट्स या दलिया
  • सादी खिचड़ी
  • स्टिर फ्राई सब्जि‍यां
  • कम मसाले वाली वेज पुलाव

मानसून में रात का हल्का खाना सिर्फ पाचन के लिए नहीं, बल्कि अच्छी नींद, बेहतर इम्यूनिटी और त्वचा व बालों की सेहत के लिए भी जरूरी है। इस मौसम में अपने डिनर को सिंपल, हेल्दी और जल्दी पचने वाला बनाएं। इससे आप खुद को दिनभर एक्टिव, हल्का और फिट महसूस करेंगे।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • रात में हल्का भोजन क्या करें?

    रात में खिचड़ी, दाल-सूप, सब्जि‍यों के साथ रोटी या दलिया जैसे हल्के भोजन को प्राथमिकता दें। इनसे नींद अच्छी आती है और पाचन आसान होता है।
  • रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए?

    रात को पाचन क्रिया धीमी होती है, इसलिए भारी भोजन गैस, अपच और नींद में खलल पैदा कर सकता है। हल्का भोजन शरीर को आराम देता है और वजन को भी कंट्रोल करता है।
  • रात में सलाद में क्या खाना चाहिए?

    रात में सलाद में खीरा, टमाटर, बीटरूट, सलाद पत्ता और थोड़े चने या मूंग मिलाकर खा सकते हैं। इसमें फाइबर और पानी दोनों भरपूर होते हैं, जो नींद और पाचन में मदद करते हैं।

 

 

 

Read Next

डायबिटीज में ज्यादा मक्खन खाना हो सकता है नुकसानदायक, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

Disclaimer

TAGS