हड्डी गलने के लक्षण: समय के साथ हमारी हड्डियों का काम काज प्रभावित होने लगता है और इसका असर आपको पूरे शरीर पर नजर आ सकता है। जैसे कि हड्डियों का गलना जिसमें शरीर से कैल्शियम का क्षरण होने लगता है और धीमे-धीमे हड्डियां अंदर से खोखली होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में आपको हड्डी गलने के लक्षणों (symptoms of bone degeneration in body) के बारे में जानना चाहिए ताकि एक दिन आप हड्डियों के फ्रैक्चर और गंभीर बीमारियों का शिकार न हो जाएं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने डॉ. मानव लूथरा, सीनियर कंसल्टेंट - ऑर्थोपेडिक्स, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर से बात की।
हड्डी गलने का कारण क्या है-Causes of bone degeneration
डॉ. मानव लूथरा, सीनियर कंसल्टेंट-ऑर्थोपेडिक्स, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर बताते हैं कि हड्डी गलने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें कि उम्र बढ़ने से लेकर कुछ हार्मोनल स्थितियां भी जिम्मेदार हो सकती है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी में कमी भी हड्डी गलने की वजह बन सकती हैं। साछ ही ध्यान देने वाली बात यह है कि कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, हड्डियों की बनावट को प्रभावित करती है जिससे हड्डियों को नुकसान हो सकता है। अब बात हार्मोनल कारणों की करें तो मेनोपॉज और टेस्टोस्टेरोन की कमी भी हड्डियों के गलने की वजह बन सकती है। इतना ही नहीं ऑस्टियोपोरोसिस जैसी ऑटोइम्यून बीमारियां भी इसकी वजह बन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से सतर्क रहें महिलाएं, हड्डियों को बीमारी से बचाएंगे ये 5 उपाय
हड्डी गलने के क्या लक्षण हैं-haddi galne ke lakshan
डॉ. मानव लूथरा बताती हैं कि हड्डी गलने ओस्टियोमायलाइटिस या हड्डियों के क्षरण से जुड़ा हुआ है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हड्डी गलने के लक्षण धीरे-धीरे शुरू होते हैं और इसे समय रहते पहचानना जरूरी होता है। सबसे आम लक्षणों में
- -हड्डी या आसपास के क्षेत्र में तेज दर्द होना शामिल है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है और आराम करने पर भी कम नहीं होता।
- -इसके अलावा प्रभावित जगह पर सूजन, रेडनेस और गर्माहट महसूस हो सकती है। इन हिस्सों में आपको अजीब सा दर्द हो सकता है।
- -कभी-कभी उस क्षेत्र की त्वचा में फोड़े-फुंसियां या घाव भी बन सकते हैं।
- - इस स्थिति में मरीज को चलने-फिरने या प्रभावित जगह को हिला कर दर्द का अनुभव हो सकता है। धीमे-धीमे यह स्थिति और खराब कर हो सकती है।
- -कुछ मामलों में बुखार, थकान और शरीर में कमजोरी भी हो जाती है, क्योंकि संक्रमण या सूजन शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे लोग दिनभर थकान का अनुभव कर सकते हैं।
- -इतना ही नहीं हड्डी गलने से हड्डियों की मजबूती कम हो जाती है, जिससे फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में कमजोरी महसूस होने पर जरूर करवाएं ये 5 ब्लड टेस्ट, जिससे पता चलेगी सही वजह
हड्डि्यों को गलने से कैसे रोकें-How to prevent bone degeneration in body
हड्डियों को गलने से रोकने के लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन डी से भरपूर चीजों के साथ कैल्शियम से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा स्मोकिंग और अल्कोहल को कम करें जो कि हड्डियों को कमजोर करती हैं। इसके अलावा आप प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन सी को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा रोज एक्सरसाइज करना भी हड्डियों की मजबूती में मददगार है।
हड्डी गलने के लक्षण देख कर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए ताकि उचित जांच और इलाज शुरू किया जा सके। अगर समय पर इलाज न हो तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है और हड्डियों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए, अगर आपको किसी हड्डी में लगातार दर्द, सूजन या कोई असामान्यता महसूस हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। शुरुआती समय में उपचार से हड्डी को स्वस्थ रखा जा सकता है और दर्द को नियंत्रित किया जा सकता है।
FAQ
हड्डियों में दर्द किसकी कमी के कारण होता है?
हड्डियों के दर्द का विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फेट जैसे पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है। ऑस्टियोमलेशिया नरम हड्डी रोग और मांसपेशियों की कमजोरी भी इसकी वजह हो सकती है। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस में हड्डियों का दर्द हो सकता है।सोते समय हड्डियों में दर्द क्यों होता है?
सोते समय हड्डियों में दर्द, सूजन या फिर किसी बीमारी की वजह से हो सकता है। इसके अलावा कोर्टिसोल लेवल का बढ़ना और खराब ब्लड सर्कुलेशन भी इसका वजह बन सकता है। ऐसे में अगर आपको रेगुलर यह दिक्कत हो रही है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।हड्डी के दर्द का घरेलू इलाज क्या है?
हड्डी के दर्द में आप कई प्रकार के घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं जैसे कि आप लौंग का तेल लगा सकते हैं या फिर आप लहसुन का तेल लगा सकते हैं। इसके अलावा हड्डी के दर्द में आप हल्दी का दूध पी सकते हैं।