Ear Problem Symptoms: आजकल हर व्यक्ति किसी-न-किसी अंग से जुड़ी समस्याओं से परेशान है। कोई आंख, कोई नाक तो कोई कान के अंदर होने वाली परेशानियों से जूझ रहता है। इतना ही नहीं, कई लोग तो लिवर, किडनी, हृदय जैसे महत्वपूर्ण अंगों से जुड़ी समस्याओं का सामना भी कर रहे हैं। हालांकि, कान भी हमारा महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। कान सुनने की क्षमता से जुड़ा हुआ है और कान के जरिए ही हम सभी तरह के आवाजों को सुन पाते हैं। जब कान में कोई दिक्कत आती है, तो इस स्थिति में सुनने की क्षमता कमजोर हो जाती है। जब कान से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो इस स्थिति में कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
कान से जुड़ी समस्याओं के लक्षण- Ear Problem Symptoms in Hindi
1. कान का लाल पड़ना
अगर कान के अंदर या बाहर रेडनेस नजर आ रही है, तो यह कान से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। कान के लाल होने जैसी समस्या को बिलकुल नजरअंदाज न करें। आपकी यह समस्या आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है। लेकिन अगर आपको कान के अंदर दर्द या रेडनेस महसूस हो, तो एक बार कान के डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
2. सुनने में परेशानी होना
अगर आपको सुनने में कोई परेशानी हो रही है, तो भी इस लक्षण को अनदेखा न करें। शुरुआत में कम सुनाई देना या सुनाई न देना जैसी समस्याएं सामान्य लग सकती हैं, लेकिन भविष्य में यह कान से जुड़ी समस्याओं को न्यौता दे सकती हैं। इसलिए अगर आपको सुनने में किसी भी प्रकार की दिक्कत हो, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें- कान में कौन-कौन से रोग होते हैं? जानें इन रोगों के लक्षण, कारण और बचाव के टिप्स
3. कान में से खून निकलना
कान से खून निकलना आम बात नहीं होती है। अगर कान से खून निकल रहा है, तो इस लक्षण को नजरअंदाज करना सही नहीं है। कान से खून निकलने की समस्या को अनदेखा करना सही नहीं है। यह कान से जुड़े गंभीर रोग का संकेत हो सकता है। अगर आपको कान से खून निकलता है तो कान की जांच जरूर करवाएं। इससे कान से खून निकलने का असल कारण पता चल पाएगा।
4. कान के पीछे सूजन
अगर आपके कान के पीछे सूजन है, तो इस स्थिति को भी नजरअंदाज करना सही नहीं है। कान के पीछे की सूजन, कान से जुड़े रोगों का संकेत हो सकता है। यह सूजन कान के अंदर से लेकर बाहर तक हो सकती है। अगर आपके कान के पीछे सूजन नजर आ रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें- कान का दर्द होने पर हो सकती हैं ये 10 समस्या, जानें कारण और लक्षण
5. कान में भरा हुआ महसूस होना
अगर कान में हर वक्त कुछ भरा हुआ महसूस हो तो इस संकेत को नजरअंदाज करना सही नहीं है। कान में मवाद भरा होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इस दौरान आपको सुनाई देने में भी दिक्कत हो सकती है।