Alarming Signs That Shows Kids Health in Hindi: आजकल खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी होने के चलते बच्चों में मोटापा होने के साथ ही साथ कम उम्र में ही बीमारियां हो रही हैं। लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर स्क्रीन का इस्तेमाल करने से न केवल बच्चों की आंखें खराब हो रही हैं, बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर पड़ रहा है। बच्चों की शरीर में अगर सामान्य से अलग कुछ लक्षण नजर आए तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की ओर इशारा भी हो सकता है। आइये हेल्थ एंड फिटनेस एक्सपर्ट प्रशांत देसाई से जानते हैं बच्चों में दिखने वाले कौन से लक्षण बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।
कमर का साइज हिप से ज्यादा होना
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपके बच्चे की कमर का साइज उसके हिप्स से ज्यादा है तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की ओर इशारा हो सकता है। आमतौर पर बच्चों में कमर का साइज हिप्स के साइज से कम ही होता है। अगर यह साइज सामान्य से ज्यादा है तो संभव है कि आपका बच्चा मोटापे का शिकार है।
अनहेल्दी खाने की जिद करना
अगर आपका बच्चा हेल्दी खाना खाने के बजाय केक, पेस्ट्री, बर्गर, चाऊमीन आदि जैसी चीजें खाने की जिद कर रहा है तो यह स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। ऐसी आदत बच्चे को आगे चलकर हार्ट से जुड़ी समस्याओं का शिकार भी बना सकती है।
View this post on Instagram
सीढ़ियां चढ़ने के बाद हांफना
अगर आपका बच्चा 2, 3 सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही हांफने लगता है या उसकी सांस फूलने लगती है तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या की ओर इशारा है। अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि आपके बच्चे के हार्ट और फेफड़ों की क्षमता सामान्य से कम है। ऐसी स्थिति होने पर जांच कराएं।
खर्राटे लेना
खर्राटे लेना आमतौर पर स्लीप एप्निया का लक्षण होता है। अगर बच्चा रात को सोते समय खर्राटे ले रहा है तो यह कई बार मोटापे के कारण हो सकता है या कुछ मामलों में यह कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मी में पेरेंट्स की इन 5 गलतियों की वजह से बच्चों को हो सकता हैं डिहाइड्रेशन, इस तरह करें बचाव
ज्यादा देर सोना
लंबी नींद लेना सभी के लिए नुकसानदायक होती है फिर चाहे वह बच्चा हो या बड़े। अगर आपका बच्चा भी दिनभर में 8 से 10 घंटे की नींद ले रहा है तो आपको इसे नजरअंदाज बिलकुल नहीं करना चाहिए।