What is Cauliflower Ear: दंगल फिल्म में आमिर खान के कानों की बनावट ठीक वैसे बनाई गई थी, जैसे असल जिंदगी में बॉक्सर और रेसलर्स के कान होते हैं। अगर आपने अब तक इस पर गौर नहीं किया, तो किसी भी रेसलर या बॉक्सर की तस्वीर को ध्यान से देखें, उनके कानों की बनावट में आपको कुछ बदलाव नजर आएंगे। ऐसी बनावट करीब-करीब सभी रेसलर्स के कानों में नजर आती है। दरअसल खेल के दौरान, बार-बार चोटिल होने के कारण या बार-बार प्रहार की वजह से उनके कान की शेप बदल जाती है। इसे मेडिकल टर्म में कॉलीफ्लॉवर ईयर (Cauliflower Ear) का नाम दिया गया है। यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि चोटिल होने के कारण, कान पर पड़ने वाला असर है जिसके वजह से कान में सूजन नजर आती है। इस लेख में हम जानेंगे कॉलीफ्लॉवर ईयर के लक्षण, कारण और इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर एंड इमरजेंसी विभाग के डॉ अजय कुमार से बात की।
कॉलीफ्लॉवर ईयर क्या होता है?- What is Cauliflower Ear
कॉलीफ्लॉवर ईयर में कान का ऊपरी हिस्सा सूज जाता है और इसकी आकृति फूलगोभी जैसी हो जाती है। यह एक दर्दनाक स्थिति हो सकती है और यह कान के कार्यों को भी प्रभावित कर सकती है। पहलवानों के कानों की टूटी हड्डी, टेढ़े-मेढ़े और सूजे हुए कान, किसी बीमारी नहीं बल्कि एक प्रोसेस का नतीजा है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रहती है कान में दर्द की समस्या? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स
कॉलीफ्लॉवर ईयर के लक्षण- Cauliflower Ear Symptoms
- कान में सूजन होना
- कान का लाल होना
- कान में दर्द होना
- कान की त्वचा का सख्त होना
- कान की आकृति में बदलाव होना
- कान में इंफेक्शन होना
कॉलीफ्लॉवर ईयर के कारण- Cauliflower Ear Causes
- रेसलिंग, मुक्केबाजी और अन्य संपर्क खेलों में कान के बार-बार चोट लगने से कॉलीफ्लॉवर ईयर की समस्या हो सकती है।
- कान में इंफेक्शन भी कॉलीफ्लॉवर ईयर का कारण बन सकता है।
- सिर पर किसी भारी वस्तु के लगने से कान के अंदरूनी हिस्से में चोट लग सकती है।
- कभी-कभी कान के अंदर कोई छोटी वस्तु फंस जाने से भी सूजन और कॉलीफ्लॉवर ईयर की समस्या हो सकती है।
- कान में खून के थक्के बनने से सूजन और कॉलीफ्लॉवर ईयर हो सकता है।
- कुछ लोगों में कान की संरचना में जन्मजात दोष होने के कारण चोट लगने पर सूजन ज्यादा हो सकती है।
कॉलीफ्लॉवर ईयर का इलाज- Cauliflower Ear Treatment
- सूजे हुए हिस्से में जमा हुए खून को निकाला जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर स्थानीय एनेस्थीसिया के तहत की जाती है।
- सर्जरी के बाद दर्द को कम करने के लिए दर्द निवारक दवाएं दी जाती हैं।
- अगर इंफेक्शन हो, तो एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं।
- कुछ मामलों में, सूजे हुए हिस्से में एक छोटा सा चीरा लगाकर अतिरिक्त द्रव को निकाला जा सकता है।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
- अगर आपको कान में बार-बार चोट लगती है।
- अगर कान सूज गया है और दर्द हो रहा है।
- अगर आपका कान लाल हो गया है।
- अगर आपको कान में इंफेक्शन है।
कॉलीफ्लॉवर ईयर से बचने के उपाय- Cauliflower Ear Prevention Tips
कॉलीफ्लॉवर ईयर से बचने के लिए इन उपायों को आजमाएं-
- खेलों में सुरक्षा के उपकरणों का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
- कान को साफ रखना और इंफेक्शन से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए।
- अगर कान में चोट लगती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- अच्छी फिटनेस के साथ आप चोटों से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं।
- अगर आपको लगातार चोट लगती रहती है, तो थोड़ा आराम करें।
कॉलीफ्लॉवर ईयर एक गंभीर स्थिति हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आपको यह समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: thequint.com, researchgate.net, dam.gesund.bund.de