Expert

कान में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

Causes Of Ear Pain: कान में दर्द होने का कारण कान में जमा मैल भी हो सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कान में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण


Causes Of Ear Pain: कान में दर्द होना काफी सामान्य सी बात है। लेकिन कई बार ये दर्द कम होने का नाम नहीं लेता है और की बार ये दर्द मुंह, गले और सिर तक भी जा सकता हैं। जिससे व्यक्ति को काफी परेशानी होने लगती हैं। कान में दर्द होने के कारण व्यक्ति न, तो ठीक से सो पाता है, न ही खा पाता है और कई बार रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता हैं। लंबे समय तक कान में दर्द रहने की वजह से सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ कई बार दर्द के कारण बुखार भी हो जाता हैं। कान में दर्द होने पर घरेलू उपायों को न करके डॉक्टर से ही इलाज कराना चाहिए। आज इस आर्टिकल में आपको कान में दर्द होने के कुछ कारणों के बारे में बताएंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लिनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से।

कान में मैल जमना

कान में दर्द होने का एक कारण कान में मैल जमना भी हो सकता है। कई बार साफ-सफाई पर ध्यान न देने की वजह से कान में दर्द की समस्या हो सकती हैं। ऐसे में नियमित रूप से कान की सफाई करते रहे। कान का मैल निकालने के लिए किसी नुकीली चीज का प्रयोग न करें।

साइनस इंफेक्शन

साइनस इंफेक्शन के कारण भी कान में दर्द हो सकता है। साइनस के मरीज को समय पर अपना चेकअप करवाते रहना चाहिए क्योंकि कई बार साइनस की समस्या बढ़ने पर कान में दर्द हो सकता हैं। साइनस के मरीज को कान में दर्द होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

sinus

कान में फुंसी होना

कान में फुंसी होने के कारण भी कान में दर्द हो सकता हैं। कई बार इस कारण कान में पस, दर्द और खून भी आ सकता हैं। अगर आपको लगातार कान में दर्द रहता है, तो डॉक्टर को दिखाएं। कान में फुंसी होने पर कान में कई भी चीज न डालें।

इसे भी पढ़ें- 

कान में पानी जाना

कान में दर्द होने का ये एक मुख्य कारण हो सकता है। कई बार नहाते समय कान में पानी या फिर शैंपू भी चला जाता है। जिस कारण कान में दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए नहाते समय कान में कॉटन डालें। सीधे बैठकर स्नान करें। ऐसा करने से कान में पानी जाने से बचाव होगा। 

गला खराब होना

गला खराब होना एक आम समस्या है। गले में दर्द लंबे समय तक रहने की वजह से कान में दर्द हो सकता है। कई बार कान में दर्द इंफेक्शन के कारण भी होता है। इस समस्या से बचने के लिए ठंडा पानी पीने से बचें। साथ ही सर्दी- जुकाम होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

कान में दर्द होने के ये कारण हो सकते हैं। कान में दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह पर दवाई का सेवन करें।  

All Image Credit- Freepik

 

 

Read Next

पैरों पर लाल धब्बे क्यों नजर आते हैं? जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version