Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Doctor Verified

पैरों पर लाल धब्बे क्यों नजर आते हैं? जानें इसके कारण और इलाज

Red Spots on Leg: पैरों में नजर आने वाले लाल धब्‍बे सामान्‍य नहीं होते। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जानते हैं रेड स्‍पॉट्स का कारण और इलाज। 

Red Spots on Leg: 14 साल की उम्र में, मेरे पैरों में लाल धब्‍बे हो गए थे। मुझे लगा शायद स्‍कूल में टाइट मोजे पहनने के कारण ऐसा हुआ है। मां से बोलकर मोजे ढीले करवा ल‍िए। लेक‍िन लाल धब्‍बे बढ़ते ही जा रहे थे। मुझे यह सामान्‍य इन्‍फेक्‍शन लगा और मैंने 6 महीनों तक इसे नजरअंदाज क‍िया। एक द‍िन अचानक जब मां ने मेरा पैर देखा तो वह घबरा गईं। पूरे पैर पर लाल धब्‍बे नजर आ रहे थे। ब‍िना देरी क‍िए वह मुझे डॉक्‍टर के पास ले गईं। फ‍िज‍िकल एक्‍जाम‍िनेशन में डॉक्‍टर ने ज्‍यादा कुछ नहीं बताया। केवल ब्‍लड टेस्‍ट करने के ल‍िए कहा। ब्‍लड टेस्‍ट की र‍िपोर्ट सामान्‍य आने पर डॉक्‍टर ने मेरी द‍िनचर्या के बारे में जानकारी ली। मैंने उन्‍हें बताया क‍ि लंबे समय से कमजोर आंखों के ल‍िए सप्‍लीमेंट खा रही हूं। डॉक्‍टर ने बताया क‍ि सप्‍लीमेंट का बुरा असर मेरी त्‍वचा पर हुआ ज‍िसके कारण लाल धब्‍बे बन गए थे। पैर के अलावा पीठ पर भी लाल न‍िशान थे। इसी तरह कई लोगों को पैरों में लाल धब्‍बों की समस्‍या होती है। दवाओं के दुष्‍प्रभाव के अलावा कई अन्‍य कारण हो सकते हैं ज‍िसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।

पैरों पर लाल धब्बे होने के कारण- Causes of Red Spots On Leg 

  • कीट के काटने के कारण पैर में लाल धब्‍बे नजर आ सकते हैं। कीट के त्‍वचा के संपर्क में आते ही त्‍वचा पर हल्‍के लाल न‍िशान नजर आने लगते हैं। ऐसा एलर्जी के कारण होता है।
  • एक्‍ज‍िमा के कारण भी पैर में लाल धब्‍बे उभर सकते हैं। कई लोगों को जेनेट‍िक कारणों से भी यह बीमारी हो जाती है। 
  • पित्ती के कारण भी त्‍वचा पर लाल न‍िशान नजर आ सकते हैं। यह एक असामान्‍य त्‍वचा की स्‍थ‍ित‍ि है। यह समस्‍या दवा के र‍िएक्‍श्‍सान या यीस्‍ट और फंगल एलर्जी के कारण होती है।   
  • सोरायसिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इस बीमारी में त्वचा रूखी हो जाती है। त्‍वचा पर लाल पैचेज और न‍िशान नजर आ सकते हैं।  
  • पैर में मैल जमा होने के कारण इन्‍फेक्‍शन हो सकता है। इन्‍फेक्‍शन के कारण एक्‍ने हो जाते हैं जो लाल धब्‍बों जैसे नजर आते हैं।
  • गर्मी के द‍िनों में पैरों की त्‍वचा पर पसीने के कारण घमौर‍ियां होने लगती है। इस कारण लाल चकत्ते बन जाते हैं ज‍िसमें खुजली होती है।  

डॉक्टर को कब द‍िखाएं?- When To Seek Doctor's Help

हम त्‍वचा की समस्‍याओं को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेक‍िन बाद में यह स्‍थ‍ित‍ि गंभीर हो सकती है। त्‍वचा पर नजर आने वाले लाल धब्‍बे जब अचानक बढ़ने लगे, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। लाल धब्‍बों के अलावा त्‍वचा से ब्‍लीड‍िंग, बुखार, सूजन, दाने में पस जमा होने जैसे लक्षण भी सामान्‍य नहीं है। इस स्‍थ‍ित‍ि में भी आपको डॉक्‍टर के इलाज की जरूरत पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- लाल धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

पैरों के लाल धब्बे ठीक करने के घरेलू उपाय- Home Remedies To Cure Red Spots On Leg

skin infection home remedies

त्वचा पर लाल धब्बे हो जाने पर इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं-  

1. लाल धब्‍बे नजर आ रहे हैं, तो यह एलर्जी का लक्षण हो सकता है। लाल धब्‍बों को दूर करने के ल‍िए त्‍वचा पर नार‍ियल तेल लगाएं। नार‍ियल तेल की तासीर ठंडी होती है। इससे त्‍वचा को नमी भी म‍िलती है। रोजाना सोने से पहले पैर में नार‍ियल तेल की माल‍िश करें। जल्‍दी इन्‍फेक्‍शन ठीक हो जाएगा।  

2. रेड स्‍पॉट्स हो जाने पर एप्‍पल साइडर व‍िनेगर का इस्‍तेमाल करें। आधे चम्‍मच एप्‍पल साइडर व‍िनेगर को दो बड़े चम्मच पानी में मिलाएं। इस म‍िश्रण को त्‍वचा पर अप्‍लाई करने से लाल धब्‍बे या दाने जल्‍दी ठीक हो जाते हैं। 

3. लाल दाने की समस्‍या को एलोवेरा जेल की मदद से दूर कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटीबैक्‍टीर‍ियल और एंटीफंंगल गुण पाए जाते हैं।

4. लाल दाने या धब्‍बों को ठीक करने के ल‍िए नीम का इस्‍तेमाल करें। नीम में एंटीफंगल और एंटीसेप्‍ट‍िक गुण पाए जाते हैं। नीम का पेस्‍ट, पैर पर लगाने से इन्‍फेक्‍शन थोड़े समय में ठीक होने लगेगा।

5. लाल धब्‍बों को दूर करने के ल‍िए हल्‍दी में टी ट्री ऑयल और बादाम तेल की कुछ बूंदों को म‍िलाएं। इस म‍िश्रण को त्‍वचा पर लगाकर 15 म‍िनट के ल‍िए छोड़ दें। द‍िन में 1 बार इस उपाय को आजमाने से इन्‍फेक्‍शन दूर होने लगेगा।

ऊपर बताए घरेलू नुस्‍खों का इस्‍तेमाल उस स्‍थि‍त‍ि में करें जब आपको पता हो क‍ि लाल धब्‍बों का कारण क्‍या है। अगर आपको लाल धब्‍बों का सटीक कारण पता नहीं है, तो पहले डॉक्‍टर से संपर्क करें। उनकी सलाह पर ही इन उपायों को अपनाएं। यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।    

Read Next

इन कारणों से पूरा मुंह खोलने में हो सकती है दिक्कत, ट्राई करें ये 5 तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 29, 2023 17:30 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content