Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

आंखों के ऊपर लाल दाने क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें

कई लोगों को आंखों के ऊपर लाल दाने हो जाते हैं, जिसके कारण कई बार लोगों को आंखों के पास दर्द होने, पपड़ी जमने और आंखों के पास सूजन आने जैसी समस्याएं होती हैं, लेकिन ऐसा होता क्यों है? आइए लेख में जानें -

What Causes Red Pimples Above The Eyes In Hindi: आंखें हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है और अक्सर लोगों को इनका खास ध्यान रखने की सलाह भी दी जाती है, ताकि आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या से समय रहते बचा जा सके, लेकिन कई बार इन पर खास ध्यान न दे पाने या अन्य कारणों से लोगों को आंखों की ऊपरी परत में लाल दाने होने की समस्या हो जाती है, जिसके कारण लोगों को आंखों के ऊपर चिपचिपापन महसूस होने, दर्द होने और पपड़ी जमने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन लाल दानों के होने का मुख्य कारण क्या हो सकते हैं? ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानें आंखों के ऊपर लाल दाने क्यों होते हैं?

आंखों के ऊपर लाल दाने क्यों होते हैं?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, कई बार लोगों को आंखों के ऊपरी हिस्से या आस-पास दाने होने की समस्या होती है, जिसके कारण आंखों के पास खुजली होना, जलन होना, स्किन के लाल होने, दर्द और पपड़ी जमना एक आम समस्या है। इन लाल दानों की समस्या कई कारणों से हो सकती है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए आंखों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

डर्मेटाइटिस की समस्या

डर्मेटाइटिस यानी त्वचा में सूजन आने की समस्या है, जिसको एक्जिमा भी कहा जाता है। इसके कारण लोगों को आंखों की त्वचा या पलकों पर सूजन आने, लाल होने और त्वचा में रूखापन आने जैसी समस्याएं होती हैं। ये समस्या अक्सर परफ्यूम, साबुन, फेशियल क्लींजर या खराब मेकअप का इस्तेमाल करने के कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार हो जाते हैं लाल-लाल दाने और इचिंग की समस्या? जानें एक्सपर्ट से इसके 3 बड़े कारण

एलर्जिक रिएक्शन के कारण

कई बार किसी चीज के इस्तेमाल करने या खाने के कारण लोगों को एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, जिससे आंखों की पलकों पर सूजन आने, दाने होने और दर्द होने जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।

what causes red pimples above the eyes in hindi 1

ब्लेफेराइटिस की समस्या

ब्लेफेराइटिस भी एक तरह की समस्या है, जिसमें लोगों को आंखों की पलकों पर सूजन आने की समस्या होती है, जो बैक्टीरिया के कारण होती है। इसके कारण भी लोगों को आंखों की पलकों पर ड्राइनेस होने, लाल होने और सूजन आने की समस्या हो सकती है।

इंफेक्शन के कारण

कई बार आंखों के आस-पास इंफेक्शन होने के कारण लोगों को पलकों पर दाने होने, लाल होने, दर्द होने और सूजन आने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए लोगों को आंखों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखने और आंखों को बार-बार छूने से बचना चाहिए, जिससे आंखों की समस्या से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: लगातार मोबाइल देखने से आंखों में जलन क्यों होती है? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

सोरायसिस की समस्या

कई बार सोरायसिस की समस्या होने पर भी व्यक्ति को आंखों में सूजन आने, पपड़ी जमने, आंखों में दर्द होने, खुजली होने और स्किन के ड्राई होने की समस्या हो सकती है।

ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण

कई बार लोगों को ल्यूपस और डर्माटोमायोसिटिस जैसी ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण लोगों को पलकों पर सूजन आने, ड्राई होने, खुजली होने और मांसपेशियों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

कई लोगों को डर्मेटाइटिस, एलर्जिक रिएक्शन होने, सोरायसिस, ऑटोइम्यून बीमारियों, ब्लेफेराइटिस और आंखों के पास इंफेक्शन होने जैसी समस्या के कारण आंखों के ऊपरी हिस्से या आस-पास लाल दाने होने की समस्या हो जाती है। ऐसे में आंखों की स्किन को हेल्दी बनाए रखने और दानों की समस्या से राहत के लिए आंखों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, आंखों को बार-बार छुने से बचें और आंखों को आराम दें। ध्यान रहे, आंखों से जुड़ी समस्या महसूस होने या स्किन की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और आंखों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • आंखों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए?

    आंखों को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से 7-8 घंटों की नींद लें, आंखों पर बार-बार हाथ लगाने से बचें, स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित करें, धूप का चश्मा पहनें, हेल्दी और बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, आंखों में गंदे हाथ न लगाएं, आंखों की एक्सरसाइज करें और नियमित रूप से आंखों की जांच कराएं।
  • कमजोर आंखों के लिए क्या खाना चाहिए?

    आंखों की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में पालक, गाजर, शकरकंद, कीवी, संतरे, अंडे, सैल्मन, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, अखरोट और सीड्स को डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ-साथ आंखों को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। 
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा विटामिन चाहिए?

    आंखों की रोशनी को बेहतर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाना फायदेमंद होता है। इनसे आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

Read Next

एक्जिमा होने पर साबुन से नहाना चाहिए या नहीं? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 04, 2026 10:11 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Mar 04, 2026 10:11 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content