एक्जिमा एक तरह की स्किन कंडीशन है, जिसमें त्वचा में रूखापन, खुजली, सूजन जैसी समस्या हो जाती है। कई बार त्वचा में दरारें भी पड़ जाती हैं। असल में, आनुवांशिक कारणों की वजह से एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों में त्वचा की सुरक्षात्मक परत यानी स्किन बैरियर को नुकसान होने लगता है। एक्जिमा होने पर मरीज को लगातार खुजली होती रहती है। इसमें पैच भी हो जाते हैं, जिनसे तरल पदार्थ निकल सकते हैं। एक्जिमा के मरीजों के लिए यह कहा जाता है कि उन्हें अपनी त्वचा पर केमिकल युक्त चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक्जिमा होने पर मरीज को साबुन से नहाना चाहिए या नहीं? आइए, जानते हैं इस संबंध में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा क्या कहती हैं?
क्या एक्जिमा होने पर साबुन से नहाना चाहिए या नहीं?- Is It Okay To Bath With Soap In Eczema
-1772537524075.jpg)
चूंकि, एक्जिमा एक तरह की स्किन से संबंधित समस्या है, इसलिए उन्हें अपनी त्वचा पर किसी भी तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या एक्जिमा होने पर साबुन लगाया जाना चाहिए या नहीं? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "एक्जिमा होने पर बाजार में मिलने वाले सामान्य साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। असल में इस तरह के साबुन से त्वचा का प्राकृतिक ऑयल छिन सकता है।" डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं, "एक्जिमा के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही फ्रेग्रेंस फ्री साबुन लेना चाहिए। इस तरह के साबुन एक्जिमा के मरीजों के लिए खास डिजाइन किए जाते हैं। ये त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।" National Eczema Association की एक रिपोर्ट भी कहती है कि एक्जिमा के मरीजों को 5-10 मिनट के लिए गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इसके लिए फ्रेग्रेंस फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करें।
एक्जिमा में नहाने के लिए कैसे साबुन का इस्तेमाल करें?- Eczema Me Konsa Sabun Lagana Chahiye
सोप फ्री क्लींजर लगाएंः एक्जिमा के मरीजों को सोप-फ्री क्लींजर (Soap-free cleanser) का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं होता है। इसलिए, त्वचा का प्राकृतिक ऑयल भी प्रभावित नहीं होता है।
क्रीम युक्त क्लींजर करें इस्तेमालः जिन प्रोडक्ट्स में ग्लिसरीन या शिया बटर का इस्तेमाल होता है, यह भी एक्जिमा के मरीजों के लिए उपयोगी माना जाता है। इनकी मदद से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे खुजली या जलन की समस्या में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: क्या खुजली की समस्या होने पर साबुन लगाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
एक्जिमा में नहाने के लिए कैसे साबुन का इस्तेमाल न करें
परफ्यूम युक्त साबुनः एक्जिमा के मरीजों को नहाने के लिए परफ्यूम युक्त साबुन का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा में इरिटेशन पैदा होने लगती हैं और दरारें भी बढ़ सकती हैं।
एंटीबैक्टीरियल साबुतः एंटीबैक्टीरियल साबुन लोगों के लिए अच्छे हैं, जिन्हें त्वचा संबंधी किसी तरह की परेशानी नहीं है। एक्जिमा के मरीजों को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है।
एक्जिमा के मरीज कैसे पानी से नहाएं?
- एक्जिमा के मरीजों को न ही ठंडे पानी और न ही गर्म पानी से नहाना चाहिए।
- एक्जिमा के मरीजों को नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
- एक्जिमा के मरीजों को नहाने के बाद तौलिए से शरीर को रगड़ें नहीं। इसके बजाय थपथपाते हुए शरीर का पानी पोंछें।
इसे भी पढ़ें: Causes of Itching: इन 11 कारणों से हो सकती है शरीर में खुजली, जानें लक्षण और बचाव
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यही है कि एक्जिमा के मरीजों को बाजार में मिलने वाले सामान्य साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें अपने कंडीशन के लिए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनकी दी हुई सलाह पर ही सही साबुन का उपयोग करना चाहिए। अगर डॉक्टर द्वारा दिए गए साबुन से भी खुजली या जलन हो, तो तुरंत उस साबुन का इस्तेमाल बंद कर दें। एक्जिमा के मरीजों को अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसी चीजों का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए, जो उनकी कंडीशन को बिगाड़ सकती है।
All Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 03, 2026 17:04 IST
Modified By : Meera Tagore Mar 03, 2026 17:04 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra