
Red Spots on Skin: हमारी त्वचा में कई तरह की समस्याएं होती हैं जिनमें से एक है लाल दानों की समस्या। आपने नोटिस किया होगा कि कभी-कभी त्वचा पर लाल दाने हो जाते हैं और हमें इसका सही कारण पता नहीं होता। लेकिन लाल दानों में हमेशा खुजली या जलन हो, ऐसा जरूरी नहीं है। तो आखिर खुजली के बगैर लाल दाने की समस्या आखिर क्यों होती हैं। आगे लेख में हम इस विषय पर विस्तार से बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।
इस पेज पर:-

त्वचा पर खुजली के बगैर लाल दाने होने के कारण- Causes of Red Spots Without Itching
- त्वचा पर नजर आने वाले लाल दाने, बर्थमार्क हो सकते हैं।
- कभी-कभी एक्ने भी लाल दाने जैसे होते हैं जिनमें खुजली या दर्द महसूस नहीं होता।
- लाल दाने एंजियोमास के कारण हो सकते हैं। यह एक तरह की स्किन ग्रोथ होती है जो दाने के रूप में उभर आती है।
- किसी उत्पाद को लगाने के बाद होने वाली स्किन एलर्जी के कारण त्वचा पर लाल दाने हो सकते हैं।
- कीड़े या मच्छर के काटने से त्वचा पर लाल दाने हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- मौसम बदलने पर चेहरे पर हो जाते हैं लाल दाने? जानें इसके 5 कारण
त्वचा पर लाल दाने होने पर क्या करें?- Red Spots Treatment
- त्वचा पर लाल दाने होने पर हल्दी का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं। हल्दी पेस्ट में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे लाल दाने जल्दी ठीक हो जाएंगे।
- इसके अलावा लाल दानों पर नारियल तेल भी लगा सकते हैं। नारियल तेल से त्वचा को ठंडक मिलेगी और दाने ठीक हो जाएंगे।
- कच्चे आलू को दानों पर लगाकर भी लाल दाने की समस्या को दूर कर सकते हैं।
- दानों की समस्या को दूर करने के लिए चंदन के पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। चंदन को त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है और इन्फेक्शन दूर हो जाता है
त्वचा पर लाल दाने की समस्या से कैसे बचें?- Red Spots Prevention Tips
त्वचा पर होने वाले लाल दाने की समस्या से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें-
- रोज स्नान लें और त्वचा को साफ रखें। इस तरह त्वचा के इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।
- त्वचा को इन्फेक्शन से बचाने के लिए त्वचा को मॉइश्चराइज रखें और रूखेपन से बचाएं।
- किसी अन्य व्यक्ति की चीजों को इस्तेमाल करने से बचें। इससे इन्फेक्शन हो सकता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version