मौसम बदलने पर चेहरे पर हो जाते हैं लाल दाने? जानें इसके 5 कारण

Red Bumps on Face: कई लोगों को बदलते मौसम में चेहरे पर लाल दाने नजर आने लगते हैं। जानें, चेहरे पर लाल दाने होने के कारण-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Feb 12, 2023 14:00 IST
मौसम बदलने पर चेहरे पर हो जाते हैं लाल दाने? जानें इसके 5 कारण

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Red Bumps on Face Causes: हम सभी को कभी-न-कभी त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कोई त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों से परेशान रहता है, तो कोई ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा लोग त्वचा पर होने वाले लाल दानों से परेशान रहते हैं। खासकर, जब मौसम में बदलाव होता है, तो चेहरे पर बार-बार लाल दाने नजर आने लगते हैं। लाल दाने कई कारणों की वजह से हो सकते हैं। ये मुहांसों, एलर्जी की वजह से हो सकते हैं। इसके अलावा भी ऐसे कई कारण हैं, जो चेहरे पर लाल दाने पैदा कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर लाल दाने क्यों होते हैं? या चेहरे पर लाल दाने होने के कारण (Red Bumps on Face Causes)-

चेहरे पर लाल दाने होने के लक्षण- Red Bumpson Face Symptoms in Hindi

अगर आपके चेहरे पर लाल दाने नजर आ रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। 

  • रेडनेस
  • खुजली
  • ड्राई स्किन
  • पपड़ीदार त्वचा
  • सूजन
  • जलन

चेहरे पर लाल दाने होने के कारण- Red Bumps on Face Causes in Hindi

1. एलर्जी

मौसम बदलने पर स्किन एलर्जी का सामना अधिकतर लोगों को करना पड़ता है। इसकी वजह से चेहरे पर लाल दाने हो सकते हैं। इस स्थिति में चेहरे पर खुजली, जलन का भी अहसास हो सकता है। चेहरे पर रेडनेस नजर आने लगती है। इसलिए अगर आपको बार-बार एलर्जी होती रहती है, तो आपको इस मौसम में अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें- पीठ पर लाल दाने क्यों निकलते हैं? जानें 7 कारण

red pimples on face

2. मुहांसों

मुहांसे चेहरे पर लाल दाने निकलने का सबसे आम कारण हो सकते हैं। यह त्वचा की सबसे आम स्थिति होती है। चेहरे पर छोटे या बड़े लाल दाने निकल सकते हैं। इन दानों पर खुजली और जलन भी महसूस हो सकती है। मौसम बदलने पर चेहरे मुहांसे अधिक निकलने लगते हैं। 

3. फोड़े-फुंसी

चेहरे पर होने वाले फोड़े-फुंसी में भी चेहरे पर लाल दाने नजर आ सकते हैं। इस स्थिति में चेहरे पर लाल और उभरे हुए फोड़े दिखाई देने लगते हैं। ये दर्दनाक हो सकते हैं। इस स्थिति में त्वचा पर जलन और खुजली का अहसास हो सकता है। कई बार फोड़े-फुंसियों से द्रव भी निकलने लगता है। खासकर, बदलते मौसम में फोड़े-फुंसियां होने की संभावना अधिक रहती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लाल दाने और धब्बे उभरने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इससे बचाव के लिए टिप्स

4. चिकनपॉक्स

चिकनपॉक्स होने पर भी चेहरे पर लाल दाने नजर आ सकते हैं। इसमें भी चेहरे पर खुजली और जलन का अनुभव हो सकता है। लेकिन चिकनपॉक्स में शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लाल दाने निकल सकते हैं।  

5. सिस्ट

सिस्ट में द्रव पदार्थ भरा होता है। यह त्वचा के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकता है। इस स्थिति में भी त्वचा पर रेडनेस नजर आ सकती है। 

अगर आपको भी मौसम बदलने पर चेहरे पर लाल दाने या चकत्ते नजर आने लगते हैं, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदान न करें। मौसम बदलने पर जिस तरह से आप अपनी सेहत की अतिरिक्त देखभाल करते हैं, उसी तरह से त्वचा को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत पड़ती है।

Disclaimer