क्या नारियल तेल को मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करना सही है? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग नारियल तेल को मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या यह सही है? आइए जानें इस बारे में एक्सपर्ट से।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नारियल तेल को मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करना सही है? जानें एक्सपर्ट से


Is Coconut Oil Good To Use As Moisturizer: त्वचा की समस्याओं के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। आपको ज्यादातर घरेलू नुस्खों में नारियल तेल का जिक्र जरूर मिल जाएगा। यह स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद तो करता है, साथ ही हाइड्रेटेड रखने में भी फायदेमंद है। त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं जैसे कि ड्राई स्किन, डल स्किन, त्वचा पर निशान से राहत पाने के लिए भी कई लोग नारियल तेल लगाते हैं। वहीं कुछ लोग इसे मॉइस्चराइजर की जगह इस्तेमाल करना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या इसे मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करना सही है? क्या इसे रोजाना इस्तेमाल करना फायदेमंद है? इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात की साहिबाबाद से स्किन एंड हेयर स्पेशलिस्ट डॉ कनिका कपूर से। आइए इस विषय पर बात करते हुए जानते हैं इस बारे में। 

coconut oil

क्या नारियल तेल को मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करना सही है? Is Coconut Oil Good To Use As Moisturizer

इस प्रश्न का उत्तर देते हुए एक्सपर्ट ने बताया कि नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसलिए अगर किसी की ऑयली स्किन है, तो उसे इसका कम इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इसे दिन में इस्तेमाल करने से त्वचा पर धूल-मिट्टी जम सकती है। इसलिए इसे रात के वक्त चेहरे पर मसाज करने के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा या दिन में नारियल तेल लगाते हैं, तो आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

नारियल तेल से चेहरे को होने वाले नुकसान- Side Effects of Coconut Oil For Face

चेहरे पर बाल आना

अक्सर देखा गया है कि त्वचा ज्यादा तैलीय होने से चेहरे पर बाल भी आने लगते हैं। अगर आप चेहरे पर नारियल तेल ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर बाल आ सकते हैं। साथ ही जिन लोगों को फेशियल हेयर की समस्या ज्यादा रहती है, उन्हें नारियल तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

स्किन एलर्जी होना

नारियल तेल की तासीर गर्म मानी जाती है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर नारियल तेल ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको स्किन एलर्जी भी हो सकती है। इससे चेहरे पर मसाज करने से एक्स्ट्रा हीट बनती है, जो त्वचा को नुकसान कर सकती है।

इसे भी पढ़े- इन 5 समस्याओं में नहीं लगाना चाहिए नारियल तेल, बढ़ सकती है परेशानी

त्वचा का ज्यादा ऑयली होना

अगर आप चेहरे पर नारियल तेल ज्यादा लगाते हैं, तो इससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से ज्यादा ऑयली हो सकती है। ऐसे में चेहरे पर गंदगी और धूल-मिट्टी ज्यादा जम सकती है, जो पिंपल्स और डल स्किन का कारण बन सकती है। इसलिए नारियल तेल लगाने के कुछ देर बाद चेहरे को अच्छे से साफ जरूर करें।

चेहरे पर पिंपल्स होना

चेहरे पर ज्यादा नारियल तेल लगाने से पिंपल्स का खतरा बढ़ सकता है। इसके कारण स्किन सेल्स में धूल-मिट्टी जमा हो जाती है, जो त्वचा की समस्याएं पैदा करने लगती है। इसलिए नारियल तेल कम मात्रा में ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़े- क्या सेंसिटिव स्किन पर नारियल तेल लगा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

इन कारणों से आपको दिन के दौरान नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है, इस पर ज्यादा जानने के लिए स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। 

 

Read Next

चेहरे पर गोल्डन ग्लो के लिए करवा चौथ से पहले करें ये गोल्ड फेशियल, मिलेगी दमकती त्वचा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version