Is Coconut Oil Good For Men's Face In Hindi: नारियल तेल लगाना चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्किन को फायदा होता है। स्किन मॉइस्चराइज होती है और हाइड्रेटेड भी रहती है। नारियल तेल की वजह से स्किन में रैशेज, इचिंग जैसी समस्याएं भी खत्म होती है। यही नहीं, कई विशेषज्ञ यह स्किन से जुड़ी परेशानी में भी नारियल तेल लगाने की सलाह देते हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि जिस तरह नारियल तेल महिलाओं की स्किन के लिए लाभकारी है, क्या यह इसी तहर पुरुषों के फेस के लिए भी उपयोगी है? यानी क्या नारियल का तेल पुरुषों के चेहरे के लिए अच्छा है? आइए, दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं इसके फायदे-नुकसान।
क्या पुरुषों के लिए चेहरे पर नारियल तेल लगाना सही है?- Is Coconut Oil Good For Men's Face In Hindi
यह सही है कि नारियल तेल लगाना स्किन के लिए सही होता है। यह कई तरह की स्किन कंडीशन जैसे एक्जिमा आदि पर प्रभावी तरीके से काम करता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पुरुषों के लिए चेहरे पर नारियल तेल लगाना सही होता है? इस संबंध में डॉ. करुणा मल्होत्रा का कहना है, "महिलाओं की ही तरह पुरुष भी अपने चेहरे पर नारियल तेल अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व, जैसे विटामिन-ई, ल्यूरिक एसिड, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इनकी मदद से चेहरे पर निखार आता है, एक्ने की समस्या दूर होती है, स्किन इलास्टिसिटी बढ़ती है और स्किन सेल्स भी रिजनरेट होते हैं। इस तरह देखा जाए, तो कहा जा सकता है पुरुषों के लिए चेहरे पर नारियल तेल लगाना फायदेमंद होता है।"
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से बढ़ता है स्किन का ग्लो, जानें इसके 6 अन्य फायदे
पुरुषों के लिए नारियल तेल लगाने के फायदे- Benefits Of Coconut Oil For Men In Hind
झुर्रियां कम होती हैं
वैसे तो त्वचा पर झुर्रियां आना एक प्राकृतिक प्रकिया है। इसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और खराब खानपान के कारण कम उम्र में ही झुर्रियों की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में पुरुषों को चाहिए कि वे नियमित रूप से नारियल तेल अप्लाई करें। इससे स्किन को काफी फायदा होता है।
स्किन हाइड्रेट रहती है
आपने कई बार नोटिस किया होगा कि कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स अप्लाई करने की वजह से चेहरे की ड्राइनेस बढ़ जाती है। वहीं, अगर आप नारियल तेल अप्लाई करते हैं, तो इसकी वजह से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और स्किन मॉइस्चराइज भी होती है। स्किन हाइड्रेट रहने के कारण त्वचा में बढ़ती उम्र के लक्षण भी नजर नहीं आते हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नारियल तेल लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान भी, जानें सावधानियां
स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है
नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि नारियल तेल स्किन कॉलेजन के प्रोडक्शन में भी अहम भूमिका निभाता है। इससे त्वचा का लचीलापन बढ़ता है, जो आपको लंबे समय तक जवां बने रहने में मदद करती है।
पुरुषों के लिए चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान- Coconut Oil Side Effects For Men In Hindi
वैसे तो नारियल तेल लगाने के किसी तरह के नुकसान नहीं है। लेकिन, अगर आप इसको अधिक मात्रा में इस्तेमाल करते हैं, तो इसके कुछ साइड इफेक्टन नजर आ सकते हैं। यहां हम जानेंगे नारियल तेल लगाने से क्या नुकसान होते हैं-
- स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं। अगर तेल लगाने के कारण चेहरे के रोमछिद्र बंद जाएं, तो कील-मुंहासों की समस्या हो सकती है।
- जिन पुरुषों की स्किन पहले से ही ऑयली है, उन्हें नारिय तेल अप्लाई करने से बचना चाहिए। इससे त्वचा अधिक ऑयली हो सकती है।
- जिन लोगों को नारियल तेल से एलर्जी है, उन्हें भी इसे अपने चेहरे पर अप्लाई नहीं करना चाहिए। एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, तो त्वचा के लिए सही नहीं है।