How To Do Gold Facial At Home For Karva Chauth: करवा चौथ महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इसमें महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। करवा चौथ के काफी दिन पहले से ही महिलाएं स्किन का विशेष तौर पर ख्याल रखने लगती है। बहुत सी महिलाएं पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट कराती हैं। लेकिन कई बार बहुत सी महिलाओं को इतना समय नहीं होता है कि वह बाहर जाकर फेशियल करवा सकें। ऐसे में महिलाओं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए घर पर गोल्ड फेशियल कर सकती है। गोल्ड फेशियल काफी महंगा होता है और इसको कराने से चेहरे पर गोल्ड ग्लो के साथ चेहरे काफी दमकता है। इससे चेहरे का ग्लो कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फेशियल का घर पर भी आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर घर पर कैसे करें गोल्ड फेशियल।
1. क्लींजिग
गोल्ड फेशियल करने का सबसे पहले स्टेप है क्लींजिग। क्लींजिग करने से स्किन पर जमा गंदगी साफ हो जाती है और स्किन फेशियल के लिए भी तैयार होती है। क्लींजिग करने के लिए 1 चम्मच दूध में कॉटन को भिगोकर चेहरे को अच्छे से साफ करें और दूध से चेहरे पर हल्के थपथपाकर पूरे फेस पर लगा लें। इसके बाद चेहरे पर कॉटन से साफ करें।
2. फेस स्क्रब
फेशियल के लिए फेस स्क्रब करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे करने से स्किन अंदरूनी तौर पर साफ होती है और डेड स्किन से सेल्स भी निकल जाते हैं। इसको करने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस, 1/4 चीनी और 1 चम्मच शहद को मिक्स करके मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 5 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर लें।
3. मसाज
गोल्ड फेशियल करने के लिए चेहरे पर मसाज भी अवश्य करें। मसाज करने से स्किन हाइड्रेट होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है। चेहरे पर मसाज करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल को लेकर चेहरे पर 5 मिनट के लिए मसाज करें। उसके बाद चेहरे पर साफ करें।
इसे भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए इन तरीकों से करें शरीर को एक्सफोलिएट, निकल जाएंगे सारे डेड स्किन सेल्स
4. फेस पैक
गोल्ड फेशियल करने के लिए चेहरे पर फेस पैक लगाना भी आवश्यक होता है। फेस पैक लगाने स्किन से स्किन के अंदरूनी सेल्स रिपेयर होने के साथ चेहरे पर ग्लो भी बढ़ती है। फेस पैक लगाने के लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच शहद और आवश्कतानुसार दूध को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें।
गोल्ड फेशियल करने के फायदे
- गोल्ड फेशियल करने से स्किन की रंगत में सुधार आता है।
- यह फेशियल दाग-धब्बों को कम करने के साथ चेहरे को ग्लोइंग बनाता है।
- गोल्ड फेशियल करने से स्किन टाइट होती है और एजिंग के लक्षण कम होते हैं।
- गोल्ड फेशियल पिगमेंटेशन को कम करता है।
- यह फेशइयल करने से पुराना सन टैन भी कम होता है।
करवा चौथ से 1 से 2 दिन पहले ये गोल्ड फेशियल करने से चेहरा चमकता है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik