Green Face Mask In Hindi: सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन आखिर किसकी चाह नहीं होती? लेकिन इसके लिए सही डाइट और स्किन केयर दोनों जरूरी है। हेल्दी डाइट के जरिए स्किन को अंदर से खूबसूरत तो बनाया जा सकता है, लेकिन चेहरे पर निखार के लिए स्किन केयर ही सबसे जरूरी है। अगर आप भी अपनी स्किन में प्राकृतिक निखार चाहते हैं, तो इसके लिए आप पत्तियों से बने ये 5 ग्रीन मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्तियों से तैयार होने के कारण ये नैचुरल हैं और स्किन पर कोई साइड इफेक्ट नहीं करते हैं। तो चलिए इस लेख में जानें ग्लोइंग स्किन के लिए ग्रीन मास्क बनाने के तरीके।
ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं ये 5 नैचुरल ग्रीन मास्क- Green Face For Naturally Glowing Skin
पुदीना और मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क
पुदीने और मुल्तानी मिट्टी का यह फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। यह एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करता है, साथ ही स्किन की गहराई से सफाई भी करता है।
यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 8 से 10 पुदीने की पत्तियां पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच, दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।
टॉप स्टोरीज़
धनिया और शहद फेस मास्क
धनिया और शहद का फेस मास्क ड्राई स्किन की समस्या कम करेगा, साथ ही इससे स्किन प्रॉब्लम का खतरा भी कम होगा। यह स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाए रखने में भी मददगार है। इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए बाउल में धनिये की कुछ पत्तियां पीसकर डालें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रहने दें।
इसे भी पढ़े- कॉम्बिनेशन स्किन वालो के लिए बेस्ट हैं ये 3 होममेड फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
ग्रीन टी और ओट्स फेस मास्क
ग्रीन टी और ओट्स दोनों ही स्किन की गहराई से सफाई करते हैं। ग्रीम टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। वहीं ओट्स में मौजूद बारीक कण स्किन की गहराई से सफाई करने में मददगार हैं।
यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। अब इसमें 1 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं और 2 चम्मच ओट्स मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़े- स्किन पर नैचुरल ग्लो चाहिए? अपनी डाइट और स्किन केयर रूटीन में आज से करें ये 5 बदलाव
एलोवेरा और खीरे का फेस मास्क
एलोवेरा और खीरे का फेस मास्क तैयार करने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा के साथ 2 चम्मच खीरा मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें, सूखने के बाद चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।
खीरा और पुदीना फेस मास्क
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए यह फेस मास्क एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच क्रश किया हुआ खीरा लीजिए। अब इसमें पुदीने के कुछ पत्ते पीसकर डालें। आखिर में शहद और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
इन फेस मास्क के इस्तेमाल से आपको भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।