चेहरे से लाल धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

अगर आपके चेहरे पर लाल धब्बे हो गए हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन्हें रिमूव कर सकते हैं। ताकि आपकी स्किन एकदम क्लियर बन जाए।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Jan 30, 2023 11:43 IST
चेहरे से लाल धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies to Remove Red Spots: हम सभी खूबसूरत, निखरी और दाग-धब्बों से मुक्त स्किन चाहते हैं। लेकिन खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से अकसर लोगों को त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को पिंपल्स, तो कुछ लोगों को रेडनेस, खुजली आदि से परेशान होना पड़ता है। वहीं, कुछ लोगों के चेहरे पर लाल धब्बे नजर आते हैं, जो दिखने में बेहद खराब नजर आते हैं। अकसर लोग चेहरे के लाल धब्बों को मिटाने के लिए तरह-तरह के क्रीम, लोशन या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे के लाल धब्बों को मिटा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे के लाल धब्बे कैसे हटाएं? या फिर चेहरे के लाल धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies to Remove Red Spots)-

चेहरे से लाल धब्बे कैसे हटाएं?- How to Remove Red Spots from Face in Hindi

ice pack

1. आइस पैक

चेहरे के लाल धब्बों को मिटाने के लिए आप आइस पैक की मदद ले सकते हैं। आइस पैक खुजली, जलन और रेडनेस को कम कर सकता है। इसके लिए आप एक कॉटन के कपड़े पर आइस क्यूब लगाएं, अब इसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आप ऐसा दिन में 1-2 बार कर सकते हैं। इससे चेहरे की पफीनेस, सूजन से भी राहत मिलेगी।  

2. नारियल का तेल

नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर लाल धब्बे हो गए हैं, इन पर खुजली या जलन हो रही है, तो आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग, एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। नारियल तेल के ये सभी गुण चेहरे के लाल धब्बों को मिटाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।  

इसे भी पढ़ें- चेहरे के काले दाग-धब्बों (डार्क स्पॉट्स) को हटाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, त्वचा में आने लगेगा निखार

3. खीरे का रस

चेहरे के लाल धब्बों को हटाने के लिए खीरे का रस भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकालें और लाल धब्बों पर लगा लें। आप चाहें तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। खीरे में पानी अधिक होता है, इससे स्किन हाइड्रेट बनती है। स्किन में निखार भी आता है। खीरे का रस लाल धब्बों को भी मिटाने में मदद कर सकता है।

aloe vera for red spot

4. एलोवेरा जेल

अगर आपके चेहरे पर भी लाल धब्बे हैं, तो आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण चेहरे की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे के लाल धब्बों को मिटाने के लिए आप फ्रेश एलोवेरा का पत्ता लें। इसे अच्छी तरह से धो लें और पल्प निकाल लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। 

5. केले का छिलका

चेहरे के लाल धब्बों को मिटाने के लिए केले का छिलका भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय के रूप में काम कर सकता है। केले का छिलका मुहांसों, दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप केले का छिलका लें, इसका नरम हिस्सा निकालें। अब इसे लाल धब्बें पर हल्के हाथों से रगड़ें। 10-15 मिनट बाद चेहरे का पानी से साफ कर लें। आपको बता दें कि केले के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बढ़ रहे हैं दाग-धब्‍बे? आज ही बदलें ये 5 आदतें

6. चंदन पाउडर

चंदन पाउडर ठंडा होता है। ऐसे में यह चेहरे की रेडनेस, खुजली और जलन को कम करने में मदद करता है। साथ ही चेहरे के लाल धब्बों को भी कम कर सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें, अब इसे चेहरे के लाल धब्बों पर लगा लें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन को कूलिंग इफेक्ट मिलेगा, साथ ही स्किन पर निखार भी आएगा। चंदन पाउडर लाल धब्बों को मिटाने में काफी कारगर साबित हो सकता है।

How to Remove Red Spots from Face in Hindi: आप चेहरे के लाल धब्बों को मिटाने के लिए एलोवेरा, नारियल, खीरा, केला और चंदन पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer